Source :- KHABAR INDIATV
टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा और उनके पति राजुल यादव की जिंदगी में नई खुशी ने दस्तक दी है। ‘भाग्यलक्ष्मी’ फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। मायरा मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने हाथों में अपनी बच्ची के पैर पकड़ रखे हैं। फोटो शेयर करते हुए मायरा ने फैंस को अपने मां बनने की गुड न्यूज दी और बताया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अब फैंस उन्हें जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
मायरा मिश्रा बनीं मम्मी
मायरा ने फैंस के साथ अपने मां बनने की गुड न्यूज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘एक सपना जिसे हमने संजो कर रखा था, अब हमारी बांहों में है। हमारा हमेशा के लिए साथ शुरू हो गया है, और यह एक बेटी है।’
वहीं अभिनेत्री ने जो फोटो शेयर की है उस पर एक सफेद दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है- ‘बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है और बहुत सारा प्यार। मायरा और राजुल।’ उन्होंने एक इविल आई इमोजी भी बनाया है। जैसे ही मायरा ने ये गुड न्यूज शेयर की, बधाईयों की झड़ी लग गई। मायरा को मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों और फैंस ने कमेंट करते हुए मां बनने पर बधाई दी है।
कुछ महीने पहले किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
मायरा मिश्रा ने अगस्त में एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वह अब अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- ‘कुछ राज इतने खूबसूरत होते हैं कि उन्हें छिपाकर नहीं रखा जा सकता… हमारे सबसे बड़े रोमांच की शुरुआत हो रही है, और हमारे दिल पहले ही हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा भर गए हैं। छोटी सी धड़कन ने हमें मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह दी है। बेबी जूनियर जल्दी आ रहा है।’
मायरा मिश्रा और राजुल यादव की शादी
मायरा मिश्रा और राजुल यादव की शादी की बात करें तो दोनों फरवरी 2025 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात 2022 में मुंबई में एक शादी में हुई थी। एक्ट्रेस अपनी एक दोस्त की शादी अटैंड करने पहुंची थीं, जहां राजुल भी मौजूद थे। अगले दिन एक म्यूचुअल फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में भी दोनों मिले, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। राजुल जहां दिल्ली में रहते थे तो वहीं मायरा काम के सिलसिले में मुंबई में रहती थीं। ऐसे में अक्सर उन्हें राजुल से मिलने के लिए दिल्ली आना पड़ता था तो कई बार राजुल मुंबई आते थे। आखिरकार 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2024 में दोनों ने सगाई कर ली और फिर फरवरी 2025 में शादी के बंधन में बंध गए।
ये भी पढ़ेंः जिया शंकर की करण धनक से सगाई टूटने की उड़ी अफवाह, अब एक्ट्रेस के क्रिप्टिक नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
SOURCE : KHABAR INDIATV




