Home Latest news ताज़ा खबर ममता बनर्जी के परिवार का विवाद थाने पहुंचा, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ...

ममता बनर्जी के परिवार का विवाद थाने पहुंचा, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चाचा ने दर्ज कराई शिकायत

3
0

Source :- INDIATV NEWS

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कालीघाट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद हैं। बाबुन ने उन पर डराने-धमकाने, रक्तदान शिविर में बाधा डालने और सरकारी कामकाज में दखल देने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है।

अपनी शिकायत में बाबुन ने आरोप लगाया है कि 2024 से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। क्लबों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और सरकारी कार्यक्रमों में रुकावटें डाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इन परेशानियों का सामना कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।

अपमानित करने का लगाया आरोप

पुलिस के पास जाने का कारण बताते हुए बाबुन ने कहा, “राज्य सरकार के कर्मचारियों को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, उसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। राज्य के एक नागरिक के तौर पर मुझे लगता है कि उन्हें अपमानित किया जा रहा है। मुझे भी लंबे समय से कई तरह की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आगे कहा, “यह सब 2024 से लगातार हो रहा है और आज भी जारी है। इसीलिए मैं आज अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने कालीघाट पुलिस स्टेशन आया हूं।”

ममता बनर्जी से मिलने नहीं दिया गया

बाबुन ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कभी ममता बनर्जी से मिलने या बात करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने दावा किया, “हमें ममता बनर्जी को सूचित करने का भी मौका नहीं मिला। हमें कभी उन तक पहुंचने नहीं दिया गया। पुलिस हमें रोक देती थी।”

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल किया गया, उन्हें डराया-धमकाया गया और न्यायिक कार्यवाही से जुड़े सरकारी अधिकारियों का जानबूझकर अपमान किया गया। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने, राज्य-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और न्यायपालिका तथा संवैधानिक अधिकारियों के खिलाफ जनता को भड़काने के लिए आपराधिक साजिश रची गई।

ममता भाई से बना चुकी हैं दूरी

इस घटनाक्रम ने बनर्जी परिवार के बीच लंबे समय से चल रहे मतभेदों को एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। मार्च 2024 में, ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से बाबूून से दूरी बना ली। बाबुन ने पार्टी द्वारा लोकसभा टिकट बांटने के तरीके पर असंतोष जताया था और टीएमसी उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के खिलाफ हावड़ा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने अपनी यह धमकी वापस ले ली।

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में जनवरी से युवाओं को 2000 रुपये मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, सरकार ने जारी की अधिसूचना

SOURCE : INDIATV NEWS