Home Latest news ताज़ा खबर लंका ने भारतीय टीम को 8 विकेट से रौंदते हुए एशिया कप...

लंका ने भारतीय टीम को 8 विकेट से रौंदते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में बनाई जगह

3
0

Source :- INDIATV NEWS

वैभव सूर्यवंशी के पिछले मैच में लगाए गए तूफानी दोहरे शतक के बाद इंडिया A से सेमीफाइनल में भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इस बार टीम का सफर फाइनल से पहले ही थम गया। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका A ने भारत को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने इसे आसानी से हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ने धमाकेदार शतक जड़े। सिनेथ जयवर्धने ने 105 रन बनाए, जबकि लसिथ क्रूसपुले ने 116 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, निशान मदुश्का ने शानदार अर्धशतक जड़ा और नाबाद लौटे। उन्होंने 56 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली।

दोहा में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में इंडिया A की ओर से अभिषेक शर्मा, कप्तान तिलक वर्मा और शाहबाज ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अभिषेक ने 63 गेंदों पर 78 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, तिलक वर्मा ने 66 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। शाहबाज ने 48 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के लगाए।

भारत ने खड़ा किया 317 रनों का स्कोर

भारत को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। पिछले मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ 204 रन बनाने वाले वैभव इस बार 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। वैभव के आउट होने के बाद अभिषेक और तिलक ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी की रफ्तार धीमी पड़ गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम 235 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में शाहबाज और तनुष कोटियन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 73 रन जोड़कर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया।

डेब्यूटेंट तनुष कोटियन ने 28 रन बनाए, जबकि शाहबाज 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन बनाए। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों की मेहनत पर श्रीलंका की सलामी जोड़ी ने पानी फेर दिया। श्रीलंका A ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में जगह बना ली।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का कैसा है क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में रिकॉर्ड, पिछली बार सिर्फ तीन दिनों में हो गया था मैच खत्म

‘तुलना न करें, उसे बस खेलने दें’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर आया सौरव गांगुली का बड़ा बयान

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS