Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार महाभारत के ‘भीम’ सौरव गुर्जर पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप,...

महाभारत के ‘भीम’ सौरव गुर्जर पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस हिरासत में एक्टर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/sourav_gurjar_20_09_1789925978958_0mSe_1789925982811_vg6A_af39754f-4521-4294-be5d-6d025a737930_Dngv.png

माहाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर सौरव गुर्जर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सौरव पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर धोखा देने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ हैदराबाद के गाचीबोली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ये केस दर्ज किया है। महिला ने सौरव गुर्जर पर शादी का झूठा वादा करके उनके साथ धोखा और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी महिला से बातचीत

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मिताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि वो और सौरव साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों की व्हाट्सऐप पर दोनों की बात होने लगी और दोनों के बीच करीबी रिश्ता बन गया। दोनों की पहली मुलाकात 25 दिसंबर, 2021 को हुई और उस वक्त गुर्जर ने उनसे शादी का वादा किया।

महिला का दावा, साथ में रहते थे वो और सौरव

महिला ने दावा किया है कि वो और सौरव पहले अमेरिका में और फिर भारत आने के बाद साथ रहे। महिला का कहना है कि सौरव ने उन्हें अमेरिका में नौकरी छोड़ने के लिए भी मना लिया और सौरव ने साथ में बिजनेस करने का वादा भी किया था।

महिला को बिना बताए गायब हो गए थे सौरव

महिला ने आरोप लगाया है कि जब भी वो सौरव से शादी की बात करती थीं, वो उन्हें ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूरी बना लेते थे। दावों के मुताबिक, सौरव और वो महिला अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक साथ रहे। दोनों हैदराबाद में साथ रहते थे और एक दिन अचानक उन्हें बिना बताए गायब हो गए।

सौरव को मुंबई से पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ने गाचीबोली पुलिस में सौरव की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद सौरव को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए हैदराबाद लेकर आए। इसके बाद सौरव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महाभारत में निभा चुके हैं भीम का किरदार

सौरव गुर्जर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में टीवी से शुरुआत की। महाभारत में सौरव ने भीम का किरदार निभायाता। वहीं,संकटमोचन हनुमान नाम के सीरियल में सौरव बाली के रोल में नजर आए थे। रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में भी सौरव गुर्जर नजर आए थे। सौरव गुर्जर एक्टर होने के साथ-साथ पहलवान ही हैं। वो WWE सुपरस्टार भी रह चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर है अच्छी खासी फैन फॉलोइंग

सौरव के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उन्हें 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, सौरव खुद 28 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सौरव गुर्जर के तीन पिन पोस्ट की बात करें तो उसमें से एक पोस्ट में सौरव रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सौरव रणबीर कपूर को अपनी पीठ पर उठाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- मुझे लगता है ये सुपर स्वीट दोस्त हैं। इनके साथ काम करना मजेदार है। भाई को प्यार और सम्मान।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN