Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रिलीज से पहले विवाद में आई सिद्धार्थ की फिल्म, द वन पर...

रिलीज से पहले विवाद में आई सिद्धार्थ की फिल्म, द वन पर लगा म्यूजिक चुराने का आरोप

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/the_vvan_20_09_1789923090907_ponr_1789923095480_JkAp_e15bd95e-ab04-47e6-b846-a13d004679a8_3Q2f.png

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन:फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट रिलीज से पहले विवाद में फंस गई है। गायक सरगम ​​वैश ने मेकर्स पर फिल्म के ट्रेलर में बिना इजाजत के अयि गिरिनंदिनी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म द वन एक विवाद में फंस गई है। गायक सरगम वैश ने दावा किया है कि मेकर्स ने उनका गाया गाना अयि गिरिनंदिनी बिना इजाजत के ट्रेलर में इस्तेमाल किया है। गायक ने मेकर्स को फिल्म से ये गाना हटाने को कहा है। उनका कहना है कि अगर गाना नहीं हटाया गया तो वो लीगल एक्शन लेंगे।

बिना इजाजत मेकर्स ने इस्तेमाल किया गाना

सरगम वैश ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सरगम की मानें तो वो इस प्रोजेक्ट पर तीन साल से काम कर रहे थे। उनका कहना है कि उनके गाने में से 25 सेकेंड फिल्म के ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया है।

सरगम वैश ने वन के मेकर्स पर लगाए क्या आरोप

सरगम वैश ने वीडियो में बताया कि उनके ओरिजिनल काम के ‘प्रोडक्शन और वोकल्स’ को वैसे ही इस्तेमाल किया गया है। सिंगर ने मेकर्स से ट्रेलर और फिल्म, दोनों से गाना हटाने की मांग की है।

ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया सरगम का गाना

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- मैंने द वन का आधिकारिक ट्रेलर देखा और ध्यान दिया कि बिना मेरी इजाजत के ट्रेलर में मेरे ओरिजनल गाने का इस्तेमाल किया गया है। मैंने ट्रेलर या उसके प्रमोशन में अपने संगीत का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी है।

सरगम क्यों चाहते हैं फिल्म से हटाया जाए उनका गाना?

उन्होंने लिखा- ये मेरे लिए जरूरी है क्योंकि मैंने इस काम के लिए पहले ही एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, और इसके बिना इजाजत इस्तेमाल से मेरे मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर असर पड़ सकता है। मुझे लगता है कि हर आर्टिस्ट के काम की इज्जत होनी चाहिए। किसी भी आर्टिस्ट का काम उनकी बिना इजाजत के नहीं होना चाहिए। वैश ने कहा कि वो टीम से कहना चाहेंगे कि वो फिल्म से उस म्यूजिक को हटाएं और मुझसे सीधे तौर पर बात करें। मैं इसलिए ये बात यहां कह रहा हूं क्योंकि मुझे आप लोगों का सपोर्ट चाहिए।

कब रिलीज होगी द वन?

द वन की बात करें तो ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया आज फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में पहुंचे।

तमन्ना ने सलमान खान से क्या किया अनुरोध?

यहां तमन्ना भाटिया ने सलमान खान से कहा कि हर कोई उनकी फिल्म का नाम गलत बोल रहे हैं। सब उनकी फिल्म को विवान बोल रहे हैं, वो ये कन्फ्यूजन दूर करें कि फिल्म का नाम द वन है। इसके बाद उन लोगों ने सलमान को बताया कि क्रिएटिविटी के लिए उन्होंने फिल्म का नाम Vvaan रखा, लेकिन अब लोग उसे गलत पढ़ रहे हैं। सलमान ने कहा कि इन लोगों ने स्पेलिंग गलत लिखी है, लेकिन फिल्म का नाम वन है। सलमान खान ने कहा कि वो आशा करते हैं कि उनकी फिल्म बड़ी हिट हो।

आम्रपाली ने की छठ पूजा वाले गाने की तारीफ

तमन्ना भाटिया की फिल्म में छठ पूजा को दर्शाता हुए एक गाना भी रिलीजड हुआ है। बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट आम्रपाली ने सिद्धार्थ और तमन्ना से कहा कि उनकी फिल्म में वो छठ वाला गाना यूपी-बिहार में काफी पॉपुलर हो रहा है। आम्रपाली ने कहा कि वो घर से निकलते ही उनकी फिल्म देखने जाएंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN