Home rss business hindi महारत्न कंपनी के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 450 रुपये के पार...

महारत्न कंपनी के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 450 रुपये के पार शेयर का दाम, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • महारत्न कंपनी भेल के शेयर मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए
  • कंपनी के शेयर BSE में 5% से अधिक की तेजी के साथ 452.50 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी अपने निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के शेयर मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। भेल (BHEL) के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 452.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। मजबूत बिजनेस आउटलुक की वजह से महारत्न कंपनी के शेयरों में यह उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का पिछला हाई लेवल 446.75 रुपये है। भेल के शेयर 17 जुलाई 2026 को इस लेवल पर थे। कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है।

6 महीने में 84% से अधिक चढ़ गए हैं भेल के शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर पिछले 6 महीने में 84 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 6 अप्रैल 2026 को 245.64 रुपये पर थे। भेल के शेयर 6 अक्टूबर 2026 को 452.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 55 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर करीब 85 पर्सेंट उछले हैं। भेल के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 229.70 रुपये है। महारत्न कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 1,57,128 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

पहली तिमाही तक बढ़कर 2.60 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (जून तिमाही) तक महारत्न कंपनी भेल की ऑर्डर बुक उछाल के साथ 2.60 लाख करोड़ रुपये (2.6 ट्रिलियन रुपये) पहुंच गई है। कंपनी की ऑर्डर बुक वित्त वर्ष 2026 में 2.39 ट्रिलियन रुपये और वित्त वर्ष 2025 में 1.96 ट्रिलियन रुपये थी। पावर सेक्टर में बड़े ऑर्डर मिलने से कंपनी की ऑर्डर बुक में यह उछाल आया है। कंपनी पावर प्लांट्स, ट्रांसमिशन सिस्टम्स, ट्रांसपोर्टेशन वर्क्स, रिन्यूएबल एनर्जी यूनिट्स, ऑयल एंड गैस फैसिलिटीज और डिफेंस सर्विसेज के प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज के व्यापक रेंज की डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और टेस्टिंग का काम करती है।

5 साल में 590% से ज्यादा उछल गए शेयर
महारत्न कंपनी भेल (BHEL) के शेयरों में पांच साल में 590 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 8 अक्टूबर 2021 को 65.45 रुपये पर थे। भेल के शेयर 6 अक्टूबर 2026 को 452.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 607 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। तीन साल में कंपनी के शेयर 250 पर्सेंट उछले हैं।

2 बार बोनस शेयर दे चुकी है भेल
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अपने निवेशकों को मई 2007 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भेल ने सितंबर 2017 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN