Home LIFESTYLE NEWS HINDI महिला ने बताया अपने घने, लंबे और मजबूत बालों का सीक्रेट, अपनाती...

महिला ने बताया अपने घने, लंबे और मजबूत बालों का सीक्रेट, अपनाती हैं ये 3 गोल्डन रूल्स

3
0

Source :- INDIATV NEWS

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल, खराब खानपान, पोषक तत्वों की कमी, गलत हेयर केयर रूटीन और बालों की सही देखभाल न करने की वजह से कई लोगों को हेयर फॉल की समस्या होने लगती है। ऐसे में अक्सर लोगों के लिए लंबे, घने और मजबूत बालों की चाहत पूरी नहीं हो पाती है। सोशल मीडिया पर हीदर फ्लेचर (@heatherkarra) अपने हेल्दी बालों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल ‘हीदर फ्लेचर’ और इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल, ब्यूटी, वेलनेस और बालों की देखभाल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। आइए जानते हैं कि घने, लंबे और मजबूत बालों के लिए वो कौन से 3 गोल्डन रूल्स अपनाती हैं।

बालों को हेल्दी बनाने के लिए आज़माए ये तीन गोल्डन रूल्स

 

  • स्कैल्प का ध्यान रखें: बालों को रोजाना करें वॉश: अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए सबसे ज़रूरी है कि अपने स्किन की तरह अपने बालों की केयर भी करें। आपके चेहरे की तरह आपके बालों की भी सही देखभाल की ज़रूरत होती है। कॉन्टेंट क्रिएटर कहती हैं कि अपने स्कैल्प को रोजाना अच्छी तरह से मसाज करें। अपने बालों को साफ़ रखने के लिए रोजाना शैम्पू भी कर सकते हैं।

  • हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल कम करें: कॉन्टेंट क्रिएटर के मुताबिक़, अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल जड़ से मजबूत और हेल्दी रहें इसलिए हीट स्टाइलिंग जैसी स्ट्रेटनर, कर्लिंग रॉड और ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कम से कम या न के बराबर करें। ज्यादा गर्मी बालों के अंदर मौजूद नमी और प्रोटीन लेयर को सुखा देती है। जिससे बाल सूखे और बेजान हो सकते हैं। 

  • हीट प्रोटेक्शन का इस्तेमाल: कॉन्टेंट क्रिएटर कहती हैं कि अगर आपको हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल करना है तो उससे पहले आप हीट प्रोटेक्शन का इस्तेमाल ज़रूर करें। इसके अलावा घने और लंबे बालों के लिए आप इस हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो कर सकते हैं

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- सोने के तरीके से भी झड़ सकते हैं बाल, एक्सपर्ट बता रहे हैं बिस्तर पर जाने से पहले कैसे करें हेयर केयर?

SOURCE : INDIATV NEWS