Home LIFESTYLE NEWS HINDI मात्र 3 चीजों को मिलाकर बन जाएंगे पेठे के लड्डू, नवरात्रि के...

मात्र 3 चीजों को मिलाकर बन जाएंगे पेठे के लड्डू, नवरात्रि के दिनों में लगाएं भोग

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा को भोग में लगाने के लिए लड्डू या मिठाई अपने हाथों से बनाकर प्रसाद बांटना चाह रही हैं तो कम समय और मेहनत में बन जाने वाले पेठे के लड्डू को ट्राई करें। मात्र 3 चीजों से मिलाकर फटाफट बनाने की रेसिपी नोट कर लें।

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा होती है। कूष्मांडा का अर्थ कूष्मांड यानी कद्दू से होता है। इसीलिए मां को प्रसन्न करने और पूजा में भोग लगाने के लिए लोग सफेद कद्दू से बने पेठे को लाते हैं। लेकिन आप मां को खुद के हाथ से बने भोग को खिलाना चाहती हैं तो इन्हीं पेठों की मदद से मजेदार लड्डू तैयार कर सकती हैं। जो भोग लगाने के बाद प्रसाद में बाटने के लिए बिल्कुल परफेक्ट होंगे। नोट कर लें बिल्कुल फटाफट बन जाने वाली आसान सी पेठे के लड्डू की रेसिपी।

पेठे के लड्डू की सामग्री

400 ग्राम पेठे

आधा लीटर दूध

डेसिकेटेड नारियल

पेठे के लड्डू की रेसिपी

  • आधा किलो पेठे को लेकर कद्दूकस में घिस लें। और घिस कर एक किनारे पर रख दें।
  • साथ ही आधा लीटर दूध को लेकर कड़ाही में पकने के लिए रख दें। ध्यान रहे कि जितना पेठा लें उतना ही दूध लें। दूध और पेठे की मात्रा लगभग बराबर ही होनी चाहिए
  • जब दूध में एक उबाल आ जाए तो सारे घिसे हुए पेठों को दूध में डालकर पकाएं। पहले तेज उबाल पर इसे चलाते रहें और थोड़ा सा पक जाने दें।
  • फिर गैस की फ्लेम को धीमा कर दें। अच्छी तरह से पककर पेठे दूध में घुलकर सुनहरे रंग के हो जाएंगे। और दूध का कलर बिल्कुल खोवे जैसा दिखने लगेगा।
  • अब जब ये पेठा और दूध मिलकर बिल्कुल गाढ़ा हो जाए और किनारों पर आपको सूखा लगने लगे,तभी इसमे दो चम्मच के करीब केवड़ा जल या खाने वाला गुलाब जल डाल दें।
  • कड़ाही में जब खुरचने की जरूरत महसूस होने लगे तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें और अच्छी तरह से सारी चीजों को मिक्स कर दें।
  • मिक्सचर में केवड़े या गुलाब जल की महक लड्डू को अलग ही फ्लेवर देगी।
  • अब इस मिक्सचर में डेसिकेटेड नारियल यानि घिसा हुआ नारियल जो मार्केट में मिलता है उसे मिला दें।
  • अगर आपको कच्चे नारियल का टेस्ट नहीं पसंद तो हल्का सा इसे रोस्ट कर लें। जिससे कच्चापन निकल जाए। फिर इसे मिक्सचर में डाल दें।
  • बस इसे चलाकर मिक्स करें और जब ये इतना ठंडा हो जाए कि हाथों से छूआ जा सके तो इनके गोल लड्डू तैयार करें।
  • ऊपर से नारियल की कोटिंग के लिए किसी प्लेट में नारियल निकालकर रखें लड्डूओं को एक बार इस प्लेट में घुमाकर फिर किनारे रखें।
  • बस फटाफट कम मेहनत में पेठे के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे।
  • पेठे के लड्डू बनाने में आसान होते हैं और खाने में परफेक्ट टेस्टी, इसे बनाने के लिए किसी भी तरह से अलग से चीनी या कुछ और डालने की जरूरत नहीं होती।
  • अगर आपको प्रसाद वितरण के लिए ढेर सारे लड्डू बनाने हों तो ये पेठे के लड्डू बेस्ट ऑप्शन हैं और मां के भोग लगाने के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट।
  • वैसे अगर आपसे लड्डू नहीं बन पा रहे तो किसी बड़ी थाली या ट्रे में घी को ग्रीस कर लें और इसे एक समान मात्रा में फैलाकर ठंडा हो जाने दें। फिर चौकोर या डायमंड शेप में बर्फी काट लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN