Home LIFESTYLE NEWS HINDI मानसून में प्रेग्नेंट महिलाएं इन 5 बातों का रखें ध्यान, गायनेकोलॉजिस्ट ने...

मानसून में प्रेग्नेंट महिलाएं इन 5 बातों का रखें ध्यान, गायनेकोलॉजिस्ट ने बताईं खुद को और बच्चे को सेफ रखने की टिप्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मासून सीजन में प्रेगनेंट महिलाएं खुद को सेफ रखने के लिए कुछ तरीकों को अपना सकती हैं। यहां हम गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा शेयर की गई 5 टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को और अपने बच्चे को सेफ रख सकते हैं। 

बारिश के मौसम में सेल्फ केयरिंग बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय पर जरा सी लापरवाही की वजह से वायरल इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसके अलावा बारिश के मौसम में गंदा पानी जमा होने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियां बहुत तेजी से फैलती हैं। इसलिए खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आपको मानसून में खुद का खास ख्याल रखना चाहिए।गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रेनू मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने प्रेगनेंट महिलाओं के लिए 5 टिप्स शेयर की हैं। डॉक्टर का मानना है प्रेग्नेंसी के दौरान मानसून के मौसम में थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है और कुछ आसान सावधानियां बरतकर आप खुद को और अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकती हैं। यहां देखिए डॉक्टर द्वारा शेयर की टिप्स-

मानसून में प्रेगनेंट महिलाएं कैसे रखें खुद का ख्याल

1) बारिश के मौसम में पानी से होने वाले संक्रमण का खतरा बहुत तेज से बढ़ जाता है। इस खतरे से बचने के लिए या इसके जोखिम को कम करने के लिए फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। फिल्टर ना हो तो आप पानी को अच्छे से उबाल कर ठंडा करें और फिर पिएं।

2) मानसून में क्रेविंग्स बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। आप प्रेगनेंट हैं तो ऐसा होना बहुत कॉमन है। लेकिन इस मौसम में आपको स्ट्रीट फूड खाने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि आपको जो भी खाने का मन हो उसे आप घर पर बनाकर खाएं। आपको बस ये कोशिश करनी है कि आप ताजा खाना ही खाएं।

3) इन दिनों भारत के अलग-अलग राज्यों में बारिश हो रही है और ऐसे में जगह-जगह पानी भी भर जाता है। इस भरे हुए पानी में मच्छर बहुत तेजी से पनपते हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियां सबसे कॉमन हैं। ऐसे में खुद को मच्छरों से बचाने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।

4) बारिश में अगर आप भीग जाती हैं तो तुरंत कपड़ों को बदलें। इस मौसम में फंगल इन्फेक्शन के खतरे को कम करने के लिए साफ और सूखे कपड़े पहनें।

5) बुखार, लगातार उल्टी, गंभीर दस्त या बच्चे की हलचल कम होने जैसी समस्याओं को कभी नजरअंदाज न करें। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN