Home BUSINESS NEWS HINDI मार्केट खुलते ही बदल गए सोने-चांदी के रेट, आज 10 ग्राम गोल्ड...

मार्केट खुलते ही बदल गए सोने-चांदी के रेट, आज 10 ग्राम गोल्ड का क्या है भाव?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एमसीएक्स पर सोने और चांदी के दामों में कुछ अस्थिरता देखी गई। एक तरफ अमेरिकी नौकरी के आंकड़े उम्मीद से कमजोर आने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की आशंकाएं कम हुईं, जिससे सपारे्ट मिला। वहीं दूसरी तरफ मजबूत डॉलर के कारण दबाव भी बना रहा।

सुबह बाजार खुलते ही सोना गिरा, फिर संभला

शुरुआती कुछ मिनटों तक लाल निशान में कारोबार करने के बाद, एमसीएक्स का अगस्त गोल्ड फ्यूचर 0.03% चढ़कर ₹1,47,418 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि सितंबर सिल्वर फ्यूचर 0.02% की तेजी के साथ ₹2,37,447 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

दाम में उतार-चढ़ाव के कारण

सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव के पीछे डॉलर और कच्चे तेल के दाम भी हैं। डॉलर इंडेक्स में 0.10% की बढ़ोतरी हुई और यह 100.98 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत नरम रहा और 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

दूसरी ओर, अमेरिकी सोने की कीमतें दो सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गईं। पिछले सप्ताह अमेरिकी रोजगार के आंकड़े उम्मीद से कमजोर आने के बाद फेड द्वारा इस साल ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की संभावना कम हो गई, जिससे सोने को समर्थन मिला।

चार हफ्ते बाद तेजी

पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में करीब 2% की बढ़ोतरी हुई, जिससे उनका लगातार चार सप्ताह का घाटे का सिलसिला टूटा। इसका मुख्य कारण अमेरिकी पेरोल आंकड़ों का कमजोर आना था, जिससे फेड द्वारा दर बढ़ोतरी को लेकर चिंताएं कम हुईं।

अमेरिका के रोजगार आंकड़े

एडीपी के राष्ट्रीय रोजगार रिपोर्ट के अनुसार, जून में अमेरिका में प्राइवेट सेक्टर में केवल 98,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जबकि अनुमान 1,18,000 नौकरियों का था। वहीं, गैर-कृषि पेरोल में जून में मात्र 57,000 नौकरियों का इजाफा हुआ, जबकि उम्मीद 1,10,000 नौकरियों की थी। इसके अलावा, अप्रैल और मई के रोजगार आंकड़ों में भी 74,000 की संशोधित गिरावट दर्ज की गई।

क्या करें निवेशक

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के रवि सिंह ने कहा कि कुल मिलाकर ट्रेंड पॉजिटिव हो गया है, और ₹1,45,000 के सपोर्ट जोन तक आने वाली किसी भी शार्ट टर्म गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ₹1,50,000 के ऊपर टिकने से पॉजिटिव आउटलुक और मजबूत हो सकता है।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स सोने के अगस्त वायदा फ्यूचर में ₹1,47,800 प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ सकती है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में ट्रेंड तेजी का है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN