Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रीमियर एनर्जीज के प्रमोटर ग्रुप ने सोमवार को ब्लॉक डील्स के जरिए कंपनी के 2.4 करोड़ शेयर बेचे हैं। प्रमोटर्स ने यह हिस्सेदारी 2291 करोड़ रुपये में बेची है। क्वांट, नोमुरा समेत कई दिग्गजों ने कंपनी पर दांव लगाया है।

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी प्रीमियर एनर्जीज के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट के उछाल के साथ 1024.75 रुपये पर पहुंच गए। प्रीमियर एनर्जीज के प्रमोटर ग्रुप ने सोमवार को ब्लॉक डील्स के जरिए कंपनी के 2.4 करोड़ शेयर बेचे हैं। प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी 5.3 पर्सेंट हिस्सेदारी 2291 करोड़ रुपये में बेची है। प्रीमियर एनर्जीज के प्रमोटर ग्रुप ने 955 रुपये प्रति शेयर के औसत दाम पर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची। प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप्स में सुरेंदरपाल सिंह सलूजा ने 1.56 करोड़ शेयर, मंजीत कौर सलूजा ने 50.46 लाख शेयर, चरणदीप सिंह सलूजा और जसवीन कौर सलूजा ने क्रमश: 13.08 लाख और 19.37 लाख शेयर बेचे हैं।

क्वांट और नोमुरा समेत इन दिग्गजों ने लगाया दांव
स्टॉक एक्सचेंज का डेटा बताता है कि स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड ने प्रीमियर एनर्जीज के 24.44 लाख शेयर खरीदे। वहीं, क्वांट म्यूचुअल फंड ने प्रीमियर एनर्जीज के 40.83 लाख शेयर खरीदे हैं। नोमुरा इंडिया इनवेस्टमेंट फंड मदर फंड ने 25 लाख शेयर खरीदे हैं। इसके अलावा, एडलवाइज म्यूचुअल फंड ने 20.94 लाख शेयर खरीदे हैं। केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने 14.13 लाख शेयर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 13.08 लाख शेयर, टाटा म्यूचुअल फंड ने 13.08 लाख शेयर और बंधन म्यूचुअल फंड ने 11.6 लाख शेयर खरीदे हैं।

कोटक और HDFC लाइफ ने भी खरीदे शेयर
कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने प्रीमियर एनर्जीज के 10.47 लाख, बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड ने 10.47 लाख शेयर और HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रीमियर एनर्जीज के 9.94 लाख शेयर खरीदे हैं। इसके अलावा, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने प्रीमियर एनर्जीज के 4.71 लाख शेयर लिए हैं। अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी कंपनी के 1.25 लाख शेयर खरीदे हैं।

चौथी तिमाही में कंपनी को 450 करोड़ रुपये का मुनाफा
प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 38 पर्सेंट बढ़कर 2230 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, चौथी तिमाही में टैक्स भुगतान के बाद प्रीमियर एनर्जीज का मुनाफा 64 पर्सेंट बढ़कर 450 करोड़ रुपये रहा है। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का इबिट्डा सालाना आधार पर 28 पर्सेंट बढ़कर 670 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, इबिट्डा मार्जिन 300 बेसिस प्वाइंट घटकर 30 पर्सेंट पहुंच गया है। प्रीमियर एनर्जीज की मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी अब 11.1 GW पहुंच गई है। वहीं, कंपनी की सेल कैपेसिटी 3.6 गीगावॉट रही है। कंपनी का मानना है कि सेल कैपेसिटी बढ़कर 10.6 गीगावॉट पहुंच जाएगी। सोलर मैन्युफैक्चरिंग के अलावा ट्रांसकॉम (Transcom) के जरिए कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स और पावर इक्विपमेंट में विस्तार कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN