Home LIFESTYLE NEWS HINDI मिट्टी का दीया खरीदने जा रहे हैं? इन 5 बातों से परखें...

मिट्टी का दीया खरीदने जा रहे हैं? इन 5 बातों से परखें उसकी क्वालिटी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दीवाली के त्योहार के लिए दीया खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें। कई बार दीया देखने में अच्छे लगते हैं लेकिन उनकी क्वालिटी खराब निकल जाती है।

धनतेरस, दीवाली और भाई दूज पर मिट्टी के दीए जलाए जाते हैं। दीवाली से हफ्ताभर पहले ही लोग दीया खरीदने भी लग जाते हैं क्योंकि त्योहार पर भीड़ ज्यादा हो जाती है। मिट्टी के दीए आज भी लोग खूब खरीदते हैं, फिर चाहे वह साधारण वाले हो या फिर रंग-बिरंगे पेंट वाले। दीए जलाना दीवाली में सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है और ऐसे में अगर आप भी दीया खरीदने जा रहे हैं तो धोखा ना खा जाइयेगा। कई बार दीया देखने में सही लगते हैं लेकिन चिटके या फिर खराब होते हैं, जो जलते भी नहीं। ऐसे में जरूरी है कि आप दीया खरीदने से पहले उसकी परख अच्छे से कर लें, चलिए कुछ आसान तरीके जानते हैं।

सही-मजबूत दीया कैसे परखें?

– दीया की दरारें पहले चेक करें

दीया खरीदते समय सबसे पहले उसकी सतह को ध्यान से देखें। उसमें किसी तरह की दरार, टूट-फूट या किनारों पर चिपिंग नहीं होनी चाहिए। कई बार दीये में बारीक दरारें होती हैं, जो पहली नजर में दिखाई नहीं देतीं। ऐसे दीयों में तेल रिसने या इस्तेमाल के दौरान टूटने का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा बिना दरार वाला दीया ही खरीदें।

– दीये की तली हो सपाट

दीया खरीदते समय उसकी तली यानी नीचे का हिस्सा भी जरूर चेक करें। इसकी तली सपाट होनी चाहिए, ताकि उसे जमीन या किसी दूसरी सतह पर रखने पर वह डगमगाए नहीं। टेढ़ी या असमान तली वाले दीये आसानी से पलट सकते हैं। इससे जलता हुआ दीया गिरने का खतरा भी रहता है।

– अच्छी तरह पका हुआ हो दीया

मिट्टी का दीया खरीदते समय उसकी मजबूती पर खास ध्यान दें। अच्छी तरह पका हुआ दीया आमतौर पर मजबूत होता है, जबकि कम पका दीया कमजोर और भुरभुरा हो सकता है। ऐसे दीये जल्दी टूट सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले दीये की बनावट और फिनिशिंग जरूर देखें। बहुत कमजोर या आसानी से चूरा छोड़ने वाले दीये न लें।

– ज्यादा रंग और चमक वाले दीये न खरीदें

रंग-बिरंगे और चमकदार दीये देखने में आकर्षक लगते हैं, लेकिन खरीदते समय उनकी कोटिंग पर ध्यान देना जरूरी है। खासकर दीये के अंदर की तरफ पेंट, ग्लिटर या किसी तरह की चमकीली परत नहीं होनी चाहिए। तेल या घी के इस्तेमाल के लिए मिट्टी के बिना रंगे दीयों को ही खरीदें। वह आसानी से जलते हैं।

-पानी में डालकर छोड़ें

दीया खरीद लाने के बाद उसे किसी टब में पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अगर दीया पानी कम सोखता है, तो वह बढ़िया क्वालिटी का है लेकिन अगर पानी ज्यादा सोख रहा है, तो वह खराब हो सकता है। ऐसे में वह दीया तेल भी ज्यादा सोखेगा। इसलिए हर तरह से देखकर ही दीया खरीदें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN