Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/meena_kumari_1782375811133_1782375811287_6dcbfd11-2f44-4a4c-ad77-d6740fc22849.jpgमीना कुमारी की बायोपिक पर लंबे समय से काम चल रहा है। अब फिल्म मेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया है कि स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है बस कास्ट फाइनल होना बाकी है।
मीना कुमारी की बायोपिक के काफी समय से चर्चे हैं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इससे जुड़ी डिटेल बढ़ाकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। इसका टाइटल कमाल और मीना होगा। इंट्रेस्टिंग बात है कि यह बॉलीवुड की दूसरी बायोपिक्स से अलग होगी। वजह यह है कि फिल्म का रिफ्रेंस मीना कुमारी और कमाल अमरोही के असली लवलेटर्स से लिया गया है।
2000 डायरी के पेज
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने मिड-डे से बातचीत में बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। वो भी मीना कुमारी और कमाल अमरोही के लव लेटर्स से। उन्होंने बताया, ‘खुशकिस्मती से हमारे पास उनके हाथ से लिखे लव लेटर्स और डायरीज थे। यह फिल्म उनके 500 लेटर्स और 2000 डायरी के नोट्स पर बेस्ड है। उन्होंने हमें अपने शब्दों में ही बता दिया कि क्या लिखना है।’
पूरी हो चुकी है स्क्रिप्ट
सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि स्क्रिप्ट तैयार है और अब कास्ट फाइनल करने की तैयारी चल रही है। वह बोले, ‘हमने स्क्रिप्टिंग खत्म कर ली है। अब कास्टिंग पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि साल के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।’
कौन होंगे एक्टर्स?
मीना कुमारी के रोल में कौन होगा, इस पर कई कयास चल रहे हैं। इनमें कियारा आडवाणी का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि डायरेक्टर का कुछ और कहना है। सिद्धार्थ ने बताया, ‘जब तक फाइनल ना हो जाए तब तक कुछ भी पक्का नहीं। बिजनस ऐसे ही चलता है। यह सिर्फ एक्टर ही नहीं पूरी कॉस्ट पर भी लागू होता है।’
क्या होगी कहानी
मेकर्स ने रिवील नहीं किया लेकिन चर्चा है कि फिल्म कमाल अमरोही और मीना के 1950 से लेकर 1970 के बीच की कहानी होगी। इसमें मीना की ट्रैजिक लव स्टोरी और कमाल अमरोही के साथ उनके उलझे रिश्ते को दिखाया जाएगा। बता दें कि सिद्धार्थ जिन लेटर्स और नोट्स का जिक्र कर रहे हैं, वे उर्दू भाषा में हैं। इनको पहले हिंदी या इंग्लिश में बदलवाना पड़ा। रिपोर्ट्स हैं कि इसमें पाकीजा के अनरिलीज्ड सॉन्ग्स भी हो सकते हैं। बता दें कि मीना कुमारी का निधन महज 38 साल की उम्र में हो गया था। वह 1972 में पाकीजा रिलीज होने के सिर्फ एक महीने बाद गुजर गई थीं।
शराब की लत ने ली जान
मीना कुमारी अकेलेपन और डिप्रेशन से परेशान थीं। शराब की लत ने उनका लिवर खराब कर दिया था। डॉक्टर की सख्त मनाही के बाद भी वह छिपकर शराब पीती रहीं। आखिरकार लिवर सिरोसिस ने उनकी जान ले ली।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



