Source :- LIVE HINDUSTAN
देश की आर्थिक राजधानी तेजी से बदल रही है। रफ्तार का असर मुंबई के फूड कल्चर पर भी दिख रहा है। पुराने और मशहूर खान-पान के ठिकानों के साथ कई नए रेस्टोरेंट खुले हैं, जहां पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में परोसा जा रहा है। मुंबई में गणेश चतुर्थी के दौरान खाने का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप शहर में कुछ अलग और यादगार खाना चाहते हैं, तो ये पांच जगहें खास हो सकती हैं।
1. Bastian Ammakai, बांद्रा: मां के हाथों जैसा मंगलोरियन खाना
ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक बांद्रा में हाल ही में शुरू हुआ Bastian Ammakai मंगलोरियन होम-कुकिंग को समर्पित है। इसका नाम ही ‘मां के हाथ’ के अर्थ से जुड़ा है। यहां करी लीफ प्रॉन्स खास पसंद किया जा रहा है, जिसमें प्याज, लहसुन और मिर्च के साथ नींबू का हल्का स्वाद दिया जाता है। इसकी कीमत 600 रुपये है।
मसालेदार खाने वालों के लिए अम्माकाई चिली चिकन करीब 500 रुपये में है। इसके साथ नीर डोसा लिया जा सकता है। खाने के बाद यहां का फिल्टर कॉफी सॉफ्ट सर्व भी जरूर आजमाया जा सकता है, जिसकी कीमत 400 रुपये है। रेस्टोरेंट की खासियत सिर्फ खाना नहीं है। यहां स्थानीय स्वाद से प्रेरित अनोखे कॉकटेल भी मिलते हैं।
2. क्रिस्टल रेस्टोरेंट, मरीन ड्राइव: 70 साल पुराना स्वाद
अगर सस्ते में पुराने मुंबई का स्वाद लेना है तो क्रिस्टल रेस्टोरेंट अच्छा विकल्प है। यह जगह सात दशक से ज्यादा समय से छात्रों और ऑफिस जाने वालों को सादा लेकिन स्वादिष्ट उत्तर भारतीय शाकाहारी खाना परोस रही है।
यहां पनीर लाहौरी 280 रुपये में मिलता है, जबकि आलू-गोभी की कीमत 170 रुपये है। इनके साथ पतली चपाती या पूरी ली जा सकती है। क्रिस्टल की पहचान उसका खाीर है। करीब 130 रुपये की यह खीर दूध और चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाई जाती है और ठंडी परोसी जाती है। रेस्टोरेंट की दीवारों पर पुरानी हिंदी फिल्मों के पोस्टर और बैकग्राउंड में पुराने फिल्मी गीत इसे मुंबई के पुराने दौर की अलग झलक देते हैं।
3. द बॉम्बे कैंटीन, लोअर परेल: पुराने मिल इलाके का नया स्वाद
लोअर परेल का इलाका कभी मुंबई के टेक्सटाइल उद्योग का बड़ा केंद्र हुआ करता था। इसी पुराने औद्योगिक माहौल के बीच The Bombay Canteen भारतीय खाने को नए अंदाज में पेश करता है।
रेस्टोरेंट के शुरुआती शेफ फ्लॉयड कार्डोज थे। मेन्यू में कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर तक अलग-अलग भारतीय खान-पान की झलक मिलती है। यहां मुरादाबादी दाल चाट 650 रुपये में, मोरेल स्कीयू 750 रुपये में और पंचमेल दाल 780 रुपये में मिलती है।
नॉन-वेज में जिमखाना चिकन और शेट्टी होटल-स्टाइल फिश पुली मच्छी खास विकल्प हैं। ऑफिस जाने वालों के लिए यहां कैंटीन टफिन बॉक्स भी है, जिसकी कीमत 625 रुपये से शुरू होती है। इसमें करी, चावल या ब्रेड, सलाद और डेजर्ट मिलता है और इसे पारंपरिक स्टील के टिफिन में परोसा जाता है।
4. Aaswad Upahar & Mithaigriha, दादर: महाराष्ट्र के देसी स्वाद का ठिकाना
दादर का आस्वाद करीब 40 वर्षों से पारंपरिक महाराष्ट्रीयन खाना परोस रहा है। यहां सबसे ज्यादा मांग मिसाल की है, जिसकी कीमत महज 90 रुपये है। मिसल के अलावा थालीपीठ भी रुपये में मिलता है। यह कई अनाज से तैयार किया गया कुरकुरा फ्लैटब्रेड है, जिसे मक्खन, दही या चटनी के साथ खाया जाता है। कोठिंबर बड़ी भी 90 रुपये में मिलती है।
अगर गणेश चतुर्थी के आसपास यहां जाएं तो Ukadiche Modak जरूर चखना चाहिए। इसकी कीमत 48 रुपये है। नारियल, गुड़ और इलायची से भरे इन मोदकों को भाप में पकाया जाता है और गर्म घी के साथ खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ पियूष लिया जा सकता है, जिसकी कीमत 80 रुपये है।
5. स्वाति स्नैक्स, तारदेव: गुजराती स्वाद और मुंबई का स्ट्रीट फूड
तारदेव का Swati Snacks मुंबई में पारंपरिक गुजराती और स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। यहां का Panki सबसे चर्चित व्यंजनों में है। केले के पत्ते में भाप से पकाया जाने वाला यह चावल का पैनकेक 260 रुपये में मिलता है। इसके साथ सतपड़ी रोटी और गट्टा नू शक 390 रुपये में और पड़ा नी खिचड़ी 385 रुपये में मिलती है। मुंबई के स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना हो तो दही बटाटा पूरी 240 रुपये और भेलपूरी 205 रुपये में ली जा सकती है। डेजर्ट में मलाई मालपुड़ा खास है। नरम पैनकेक में मलाई भरकर उसे केसर वाली चाशनी के साथ परोसा जाता है।
इनपुट: ब्लूमबर्ग
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




