Home मनोरंजन समाचार ‘मैं भी टकला हो जाऊं’, समय ने उड़ाया सलमान खान का मजाक?...

‘मैं भी टकला हो जाऊं’, समय ने उड़ाया सलमान खान का मजाक? लोग बोले- अशनीर की तरह बिग बॉस में बुलाया जाएगा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/samay_salman_19_06_1781844077282_1781844080821_0e49976b-cb7d-480e-89ca-1426673ce061.png

समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में समय रैना कुछ ऐसा बोलते नजर आ रहे हैं जिसे लोग सलमान खान की ट्रोलिंग के तौर पर देख रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग कह रहे हैं कि अशनीर की तरह ये भी बिग बॉस में बुलाया जाएगा। 

समय रैना को अक्सर पैप्स के साथ हंसी-मजाक करते देखा जाता है। अब सोशल मीडिया पर कॉमेडियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में समय रैना पैप्स से पूछते हैं- मैं भी टकला हो जाऊं क्या? समय रैना का ये मजाक सलमान खान के नए लुक से जोड़कर देखा जा रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग कह रहे हैं कि समय रैना को हर किसी के नाम पर मजाक नहीं करना चाहिए। एक ने लिखा कि लगता है अशनीर की तरह समय रैना को भी बिग बॉस में बुलाया जाएगा।

समय का वीडियो हो रहा है वायरल

समय रैना का जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें वो पैप्स के सामने खड़े हैं। अपने ही अंदाज में समय रैना कहते हैं- मैं भी टकला हो जाऊं क्या? इतना बोलकर समय हंसने लगते हैं। पैप्स की तरफ से आवाज आती है सीजन चल रहा है उसका। फिर समय कहते हैं- अच्छे लग रहे थे काफी। पैप्स फिर पूछते हैं कि यहां पर टकला कौन है? फिर समय पैप्स की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि वो है न, टोपी पहनकर आया है।

समय रैना के वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

समय रैना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- भाई हर किसी से मजाक नहीं किया जाता है। एक दूसरे ने लिखा- बिग बॉस में आना चाहता है लगता है समय रैना। एक ने कहा- फिर बिग बॉस में आकर माफी मांगेगा। एक ने लिखा- बेटा करियर खत्म हो जाएगा, किसके बारे में बोल रहा है। समय के इस वीडियो पर एक ने कहा- भाई सलमान खान से मजाक नहीं।

सलमान खान का लुक हुआ था वायरल

बता दें, लगान के 25 साल पूरे होने के मौके पर सलमान खान आमिर खान की एक पार्टी में पहुंचे। पार्टी में सलमान खान के लुक ने फैंस को हैरान कर दिया। सलमान खान सलमान खान बाल्ड लुक (गंजे) में देखे गए। सलमान खान का ये नया लुक फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों को लगा कि सलमान खान का ये लुक शायद तेरे नाम के सीक्वल के लिए है। आमिर खान की पार्टी में सलमान खान बाल्ड लुक के साथ ऑल ब्लैक लुक में नजर आए थे। उन्होंने ब्लैक वेस्ट के साथ लेदर जैकेट और ब्लैक जींस कैरी की।

समय रैना की बात करें तो जल्द ही वो अपने पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 के साथ वापसी करने को तैयार हैं। समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN