Home World News hindi ‘यूरोप के दरवाजे’ में दाखिल हो रहे अफ्रीकियों का बहा खून, 57...

‘यूरोप के दरवाजे’ में दाखिल हो रहे अफ्रीकियों का बहा खून, 57 की हो गई मौत; हजारों को लौटना पड़ा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मोरक्को से बड़ी घुसपैठ के बाद स्पेन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। समुद्री रास्ते से तैरकर करीब 60 हजार लोग स्पेन के स्यूटा पहुंचे और इसके बाद  सुरक्षाबलों से मुठभेड़ हो गई। करीब 57 लोगों की जान गई है।

मोरक्को की ओर से गुरुवार-शुक्रवार को 60 हजार प्रवासी स्पेन के स्यूटा में दाखिल हुए। पानी में डूबने और भगदड़ से 57 की मौत हुई। स्थिति बिगड़ने पर सेना को तैनात करना पड़ा, ट्रंप ने इस घटना की निंदा की। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने आरोप लगाया कि मानव तस्कर युवाओं को धोखा देकर जबरन घुसपैठ के लिए उकसा रहे हैं। बता दें कि स्पेन के स्यूटा को अफ्रीकी यूरोप में घुसने का प्रवेश द्वार मानते हैं।

मोरक्को की तरफ बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और प्रवासियों के बीच झड़प हुई। मोरक्को के बलों ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर किया और हवा में चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। कई वाहनों को भी आग लगा दी गई। जिसके बाद प्रवासियों के बड़े समूह घर लौटने के लिए स्यूटा से मोरक्को की ओर वापस चले गए। प्रवासियों ने मुख्य रूप से तराजल ब्रेकवाटर के पास समुद्र में तैरकर, टायरों और ट्यूब के सहारे, या तटीय किनारों पर पैदल चलकर सीमा पार की।

37 हजार लोग वापस मोरक्को लौटे

कई जगह कंटीले तारों की बाड़ को भी तोड़ा गया। हालांकि देर शाम 37000 लोग वापस मोरक्को लौट गए। हाल ही में स्पेन के सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया था कि समुद्र के रास्ते सेउटा या मेलिला पहुंचने वाले प्रवासियों पर तत्काल वापसी की प्रक्रिया लागू नहीं की जा सकती।

जितने लोग स्पेन में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, यह संख्या सेउटा शहर की नियमित जनसंख्या के 70 फीसद के बराबर है। सेउटा के प्रशासनिक प्रमुख जुआन जीसस विवास के अनुसार प्रवासन की इस प्रक्रिया में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ” सेउटा जिस स्थिति से गुज़र रहा है, वह बिल्कुल भी टिकाऊ नहीं है।’

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने शुक्रवार को सेउटा में अपने संबोधन में सीमा उल्लंघन की निंदा की और इन घटनाओं को ‘स्पेन की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन’ बताया। स्पेन के नेता ने मानव तस्करों को दोषी ठहराते हुए कहा कि वे ‘बहुत से युवाओं को बहकाते हैं और अंततः उनमें से कई को मौत के मुंह में धकेल देते हैं – चाहे वह समुद्र में हो या, जैसा कि इस मामले में हुआ, स्पेन की सीमा पर स्वायत्त शहर सेउटा में।’

सीमा के सीधे प्रसारण में नजर आ रहा है कि सेउटा के ऊपर एक पहाड़ी पर सैकड़ों प्रवासी जमा थे, जिन्हें मोरक्को की सेना ने आंसू गैस के गोले दागकर तितर-बितर कर दिया, जबकि अन्य लोग तैरकर स्पेनिश क्षेत्र की ओर बढ़ते रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN