Home - ये हैं साल 2026 के भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले...

ये हैं साल 2026 के भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 20 पासवर्ड, चेक करें कहीं आपने भी नहीं बनाया हुआ ऐसा Password

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आपका पासवर्ड भी 123456, 12345678 या Admin@123 जैसा आसान है? NordPass की नई रिपोर्ट में भारत के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 20 पासवर्ड की लिस्ट सामने आई है। हैरानी की बात है कि दुनिया में भी 123456 लगातार सबसे कॉमन पासवर्ड बना हुआ है।

ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक अकाउंट के पासवर्ड जितने यूनिक हो उठना आपकी सिक्योरिटी के लिए अच्छा होता है। क्योंकि यूनिक पासवर्ड को हैक करना आसान नहीं होता और इससे आपकी डिटेल्स सुरक्षित रहती हैं। पासवर्ड मैनेजमेंट कंपनी NordPass की नई रिपोर्ट में कुछ ऐसा ही खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड अब भी ‘123456’ है। यानी लोग आज भी अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए ऐसे नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल नहीं है।

इस लिस्ट में सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि ‘admin’, ‘password’ और ‘Welcome@123’ जैसे पासवर्ड भी शामिल हैं। खास बात यह है कि लोग अपने पसंदीदा गाने, फिल्मों, गेम और इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंड्स से जुड़े नामों को भी पासवर्ड बना रहे हैं। ऐसे पासवर्ड याद रखना भले ही आसान हो, लेकिन इनका अनुमान लगाना भी उतना ही आसान हो सकता है। रिपोर्ट में भारत के अलावा 44 दूसरे देशों के पासवर्ड का भी विश्लेषण किया गया है। आइए जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड कौन से हैं और आपको अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए किन गलतियों से बचना चाहिए।

भारत के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 20 पासवर्ड

NordPass की रिपोर्ट के आधार पर भारत में इस्तेमाल होने वाले टॉप 20 कॉमन पासवर्ड की लिस्ट यहां देख सकते हैं:

2. 12345678

6. 123456789

7. password

8. Admin@123

9. Welcome@123

10. admin@123

11. 1234567890

12. India@123

13. admin123

14. smartv

15. 1234567

16. 123123

17. Password

18. P@ssw0r

19. 112233

20. 654321

इस लिस्ट को देखकर साफ है कि लोग पासवर्ड बनाते समय अब भी आसान नंबरों और आम शब्दों पर भरोसा कर रहे हैं। कुछ पासवर्ड में बड़े और छोटे अक्षर या स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल जरूर किया गया है, लेकिन सिर्फ ऐसा करने से पासवर्ड मजबूत नहीं हो जाता।

अपना पासवर्ड सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

अगर आपका पासवर्ड भी इस लिस्ट में शामिल है, तो उसे बदलने में देर न करें। ऑनलाइन अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड का होना बहुत जरूरी है।

1. लंबा पासवर्ड बनाएं: NordPass कम से कम 15 कैरेक्टर वाला पासवर्ड इस्तेमाल करने की सलाह देता है। इसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर शामिल किए जा सकते हैं।

2. हर अकाउंट का पासवर्ड अलग रखें: Gmail, Instagram, Facebook और बैंकिंग अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल न करें। अगर एक अकाउंट का पासवर्ड लीक हो जाता है, तो बाकी अकाउंट भी खतरे में पड़ सकते हैं।

3. नाम और जन्मतिथि से बचें: अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या पसंदीदा टीम और कलाकार का नाम पासवर्ड में न रखें। इन जानकारियों का अनुमान लगाना आसान हो सकता है।

4. Password Manager इस्तेमाल करें: अगर आपको कई मजबूत पासवर्ड याद रखने में परेशानी होती है, तो किसी भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर की मदद ले सकते हैं। यह अलग-अलग अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड बनाने और उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN