Home rss sports hindi एशिया कप राइजिंग स्टार में कब और कितने बजे होगा भारत का...

एशिया कप राइजिंग स्टार में कब और कितने बजे होगा भारत का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी आएगी नजर

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 का आगाज होने जा रहा है। इसका पहला मैच आज खेला जाएगा। हालांकि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला दूसरे दिन खेलेगी। भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथ में है, लेकिन सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच भी महामुकाबला खेला जाना है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि भारतीय टीम का पहला मैच कब है और ये कितने बजे से शुरू होगा, ताकि आप अपनी पूरी तैयारी कर लें। 

20 नवंबर को भारत का नेपाल और पाकिस्तान का यूएई से होगा मुकाबला

इस बार के एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मैच आज यानी 19 नवंबर को खेला जाएगा। इसमें बांग्लादेश और हांगकांग की टीमें आमने सामने होंगी। आज ही यानी गुरुवार को ही श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमों के बीच भी मैच खेला जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी 20 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान में उतरेंगी, लेकिन उनका आपस में मैच अभी नहीं होगा। 

भारत ए और नेपाल के बीच 20 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा मैच

तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत की ए टीम अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। वहीं पाकिस्तान की ए टीम का मैच यूएई से होगा। पाकिस्तान का मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगा, वहीं भारत और नेपाल के बीच का मैच दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से शुरू होगा, जो दोहा में खेला जाना है। ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट पर खेला जा रहा है, यानी पूरे 100 ओवर का मैच होगा, जो कि रात करीब साढ़े दस से 11 बजे तक चल सकता है। 

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का होगा इम्तिहान

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत ए की टीम कमान तिलक वर्मा के हाथ में होगी, लेकिन सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर होगी, जो कि पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। टी20 क्रिकेट में तो वैभव सूर्यवंशी का जलवा खूब देखने को मिला है, लेकिन वनडे में वे अभी उतने सफल नहीं हुए हैं। ऐसे में वैभव की भी परीक्षा इसी सीरीज के दौरान होगी। भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए इंडिया ए की टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री, जवागल श्रीनाथ को पछाड़ा

वीरेंद्र सहवाग की बराबरी पर पहुंचे टॉम लैथम, पहले ही टेस्ट में हो गया कप्तान के साथ खेल

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV