Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ये है साउथ का सबसे अमीर एक्टर, जिसने अमिताभ बच्चन को भी...

ये है साउथ का सबसे अमीर एक्टर, जिसने अमिताभ बच्चन को भी दी मात, टॉप 10 में पहले नंबर पर कौन?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/naga_arjun_1790477674953_OTKx_1790477684861_ooUy_3b75731c-95b6-41d6-ab7b-659fc7d5dac9_LrF2.jpg

2026 के सबसे अमीर स्टार्स की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में साउथ के चार एक्टर्स का नाम सामने आया है, जिसमें साउथ के चार स्टार्स का नाम सामने आया है।

हिंदी सिनेमा हो साउथ सिनेमा आज दोनों ही इंडस्ट्री की फिल्मों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में जब भी बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार्स के नाम की चर्चा होती है तो सबसे पहले दिमाग में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स आते हैं। वहीं, साउथ में रजनीकांत, महेश बाबू और चिरंजीवी जैसे स्टार्स का नाम जहन में आता है। इसी बीच अब 2026 के सबसे अमीर स्टार्स की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में साउथ के चार एक्टर्स का नाम सामने आया है, जिसमें साउथ के चार स्टार्स का नाम सामने है, जो 2026 के सबसे अमीर स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। चलिए बताते हैं इस लिस्ट में साउथ के और कौन से स्टार्स हैं और नंबर 1 पर कौन है?

ये है साउथ का सबसे अमीर एक्टर

डेक्कन क्रॉनिकल द्वारा बताए गए धन अनुमान के अनुसार, चार तेलुगु स्टार्स, नागार्जुन अक्किनेनी, चिरंजीवी, वेंकटेश दग्गुबाती और राम चरण ने देश के 10 सबसे अमीर अभिनेताओं में जगह बनाई है, इस सूची में शाहरुख खान 10,000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ लिस्ट में हैं, लेकिन दूसरा स्थान किसी बॉलीवुड स्टार को नहीं बल्कि नागार्जुन को मिला है, जिनकी अनुमानित संपत्ति 5,000 करोड़ रुपये है, जो उन्हें अमिताभ बच्चन से आगे रखती है। वहीं, टॉप 10 में चार साउथ एक्टर चिरंजीवी (1700 करोड़), वेंकटेश दग्गुबाती (1650 करोड़) और राम चरण (1400 करोड़) का नाम भी है। इसके साथ ही एक बार टॉप 10 स्टार्स की पूरी लिस्ट पर नजर डालें।

टॉप 10 सबसे अमीर इंडियन एक्टर्स की लिस्ट

1. शाहरुख खान 10,000 करोड़
2. नागार्जुन अक्किनेनी 5000 करोड़
3. अमिताभ बच्चन 4000 करोड़
4. सलमान खान 3000 करोड़
5. ऋतिक रोशन 2500 करोड़
6. अक्षय कुमार 2300 करोड़
7. आमिर खान 1800 करोड़
8. चिरंजीवी 1700 करोड़
9. वेंकटेश दग्गुबाती 1650 करोड़
10. राम चरण 1400 करोड़

साउथ स्टार्स का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो नागार्जुन आखिरी बार फिल्म ‘कुली’ में नजर आए थे। वहीं, उनकी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म ‘किंग 100’ है। ये नागार्जुन की 100वीं फिल्म है। वहीं, चिरंजीवी ‘काका’ और वेंकटेश दग्गुबाती ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47’ में नजर आने वाले हैं। वेंकटेश की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। वो फिल्म ‘जनवरी 12 विदुदाला’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसे संक्रांति के मौके पर रिलीज किया जाएगा। साथ ही राम चरण को आखिरी बार फिल्म ‘पेद्दी’ में देखा गया था। इस मूवी को काफी पसंद किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। ‘पेद्दी’ के बाद अब राम चरण सुकुमार के साथ अगली फिल्म करने वाले हैं। ‘रंगस्थलम’ के बाद सुकुमार दूसरी बार साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है। इसके बावजूद फैंस इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में दिखेंगे, जिसे क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN