Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार KBC 18: जानिए 26/11 हमले के आतंकी कसाब ने क्यों लिया था...

KBC 18: जानिए 26/11 हमले के आतंकी कसाब ने क्यों लिया था अमिताभ का नाम, एक्टर बोले-वहीं गोली मार…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/yyydc_1790481071246_lp3o_1790481075257_ETaB_37d366d5-8592-4d4a-ad63-d6a637ce1f4a_Vokf.jpg

कौन बनेगा करोड़पति पर इस हफ्ते खास मेहमान देखने के लिए मिलने वाले हैं। 26/11 मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील ने बताया आतंकी ने क्यों लिया था अमिताभ बच्चन का नाम। जानिए-

कौन बनेगा करोड़पति 18 का नया एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। इस बार शो में वकील उज्जवल निकम पहुंचे थे। ये वही हैं जिन्होंने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था। इस खास एपिसोड में राजकुमार राव और वामिका गब्बी भी शामिल हुए थे। ये तीनों अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ को प्रोमोट करने शो पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उज्जवल निकम ने बताया कि आतंकवादी कसाब ने अमिताभ बच्चन का जिक्र किया था।

KBC पर होगी 26/11 आतंकी हमले की बात

एपिसोड के दौरान 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बारे में बात हुई। होस्ट अमिताभ बच्चन ने कहा अजमल कसाब को इतने समय तक क्यों रखा गया। एक्टर ने कहा, ‘उसे (अजमल कसाब) को वही गाड़ देना चाहिए था। इतना वक्त क्यों लगा?’ इसके जवाब में उज्जवल निकम ने कसाब से अपनी पहली बातचीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘अजमल कसाब जब कोर्ट में आया तो वो मुझे घूर के देख रहा था, मैं उसे देख रहा था।’ उन्होंने आगे कहा कि उसने अपनी पहचान और गलत बताकर और छुपाकर अथॉरिटी को गुमराह किया। उसने दावा किया कि पुलिस ने उसे 26/11 हमले के मामले में नहीं बल्कि 6 नवंबर को जुहू चौपाटी से गिरफ्तार किया था।

उज्जवल निकम बोले-अमिताभ बच्चन से मिलने आया था अजमल कसाब

उज्जवल निकम ने बताया कि कसाब ने उन्हें बताया था कि वो मुंबई अमिताभ बच्चन से मिलने आया था। वो कहते हैं, ‘आपको ताज्जुब होगा जो आगे उसने कहा था कि मैं तो अमिताभ जी को देखने के लिए आया था। ये सच में हुआ है।’ अमिताभ ये सुनकर हैरान हुए लेकिन उन्होंने तुरंत इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, नहीं नहीं, सर अगर वो आया होगा तो वो हमारे घर से जाने वाला नहीं था। वहीँ हम गोली मार देते उसे।’

अजमल कसाब ने बोले कई झूठ

उज्ज्वल निकम ने बताया कि अजमल कसाब के मामले में उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि कसाब ने कई बार झूठे दावे किए। उसने कहा था कि वो एक नाबालिग है और उसे RAW ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा इसके बाद कसाब कि उम्र साबित करने को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बोन-डेंसिटी टेस्ट समेत कई जांचें हुईं। इसके बाद ही केस आगे बढ़ सका। उज्जवल निकल ने आगे ये भी बताया कि कसाब ने ये दावा किया था कि उसे खाने में जहर दिया जा रहा है। बाद में जांच में ये सब दावे झूठे निकले। उन्होंने आगे ये भी बताया कि कसाव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फांसी की सजा सुनाई गई थी। सुनवाई के दौरान उनसे कैमरे पर थूक दिया था।

उज्जवल निकम पर बनी फिल्म

उज्जवल निकल सालों से सरकारी वकील के रूप में कई ऐसे बड़े मामलों का हिस्सा रहे हैं। कसाब को फांसी दिलवाने से लेकर 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट, गुलशन ग्रोवर हत्याकांड, प्रमोद महाजन हत्याकांड, 26/11 मुंबई आतंकी हमला, 2013 के मुंबई सामूहिक बलात्कार समेत कई मामलों में आरोपियों को सजा दिलवाने और केस को कोर्ट के सामने पेश करने में अहम योगदान रहा है। अब उज्जवल निकम पर फिल्म बन गई है जिसे देखने के लिए ऑडियंस एक्साइटेड हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN