Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर क ी ‘ रामायण’ क ी बदल गई रिलीज डेट,...

रणबीर कपूर क ी ‘ रामायण’ क ी बदल गई रिलीज डेट, अब इस दिन थिएटर मे ं दस्तक देग ी फिल्म

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/ramayana_1782965266986_1782965272601_27925b32-fe20-4856-a36d-5768c507d52f_1791725736849_2lwO_0b0af47b-69af-4283-a7c6-fe0ef6ea84ad_ec2G.jpg

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। जानिए अब किस दिन थिएटर में दस्तक देगी ये फिल्म। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का इंतजार हो रहा था।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म रिलीज होने में अब महीने भर से कम का समय बचा है। ये साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। पहले ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने ऑडियंस को सरप्राइज देते हुए नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यानी ऑडियंस को ‘रामायण’ दिवाली से पहले देखने को मिलने वाली है। मेकर्स ने यश के रावण वाले लुक का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि ‘रामायण’ दुनियाभर में एक ही दिन यानी 5 नवंबर को रिलीज हो रही है।

रामायण की रिलीज डेट बदली

रामायण के ट्रेलर रिलीज के मौके पर बताया गया था कि फिल्म 5 नवंबर को इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए रिलीज की जाएगी। बाद में 8 नवंबर यानी दिवाली पर देश के थिएटर में धमाका करेगी। लेकिन बहुत बार विचार करने के बाद मेकर्स ने इसकी एक ही रिलीज डेट फाइनल कर दी है। अब फिल्म 5 नवंबर, गुरुवार को थिएटर में दस्तक दे रही है।

इसलिए दिवाली से पहले रिलीज हो रही है रामायण

रिलीज डेट बदलने के पीछे कई बड़े कारण सामने आए हैं। दरअसल, 2014 के बाद से दिवाली के बाद से ही बड़ी फिल्मों को रिलीज किया गया है। इसके पीछे की बड़ी वजह देश के सबसे बड़े त्योहार के मौके पर लोगों का पूजापाठ में बिजी माना गया है। दिवाली के मौके पर अक्सर लोग घर और रिश्तेदारों के बीच ही फेस्टिवल को एन्जॉय करते देखे गए हैं। दिवाली पर फिल्म रिलीज करने से अच्छी ओपनिंग नहीं मिलने का भी रिस्क रहता है। इसलिए मेकर्स अक्सर दिवाली के बाद वाला समय अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए चुनते आए हैं। लेकिन रामायण के मेकर्स ने दिवाली से 3 पहले का समय चुना है। मेकर्स को फिल्म पर विश्वास है, साथ ही लॉन्ग वीकेंड, फेस्टिवल की छुट्टियों का फायदा मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए रामायण दिवाली से पहले 5 नवंबर को थिएटर में धमाका करने आ रही है।

रामायण को दिया मॉडर्न लुक

बता दें, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण पर सालों से मेहनत की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की आस्था को ठेस नहीं पहुंचे इसलिए पंडितों और विद्वानों से की निगरानी में डायलॉग लिखवाने का काम किया गया था। फिल्म की कहानी को रामायण के आधार पर ही गढ़ा गया है। किरदारों और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। रामायण एक फिल्म के रूप में लोगों तक पहुंच रही है इसलिए मॉडर्न लुक तो रखा गया है लेकिन कहानी वही राम की है।

दो भागों में बनी रामायण

रामायण को दो भागों में बनाया गया है। रामायण का पहला भाग इस दिवाली के मौके पर यानी 5 नवंबर को रिलीज हो रहा है। अगला भाग दिवाली 2027 को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक पहले भाग में सीता हरण से लेकर हनुमान के दर्शन तक का हिस्सा दिखाया जाएगा। बाकी की रामायण अगले साल रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस एक्साइटेड हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN