Home मनोरंजन समाचार रणवीर सिंह के बर्थडे पर धुरंधर एक्टर अर्जुन रामपाल ने शेयर किया...

रणवीर सिंह के बर्थडे पर धुरंधर एक्टर अर्जुन रामपाल ने शेयर किया वीडियो, एक्शन सीक्वेंस में हंसते हुए आए नजर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/ddsydfddfrdbhgfvdbyrfdgjjxgdfddfeehdjgtdgggfvg_1783319618344_1783319622569_cf0769f2-2bcd-411c-87f9-a232aafd733b.jpg

रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर धुरंधर के उनके को-एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक वीडियो के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने इस पोस्ट पर फैंस ने रिएक्शन देते हुए उन्हें सबसे बड़ा स्टार बताया है।

धुरंधर से धूम मचाने वाले रणवीर सिंह आज अपना 41 वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। एक्टर के इस खास दिन पर धुरंधर में उनके को-स्टार रहे अर्जुन रामपाल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर एक्टर ने रणवीर की फिल्म धुरंधर की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरों से भरा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप में दोनों को फाइट सीक्वेंस के बीच एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा बिहाइंड द सीन की भी कुछ तस्वीरें इसमें शामिल हैं।

रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का पोस्ट

अर्जुन रामपाल ने एक क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर इस क्लिप में फिल्म की स्क्रीनिंग की एक तस्वीर है जिसमें सभी एक्टर्स नजर आ रहे हैं। आगे फिल्म के कुछ सीन है, रणवीर का स्केच है जिसमें उन्हें सिगरेट पीते हुए देखा का सकता। और दोनों की हाथ मिलाते हुए की एक तस्वीर है। इसके कैप्शन में लिखा, हैपी बर्थडे शेर-ए और यादगार पलों और परफॉरमेंस, सक्सेस और प्यार के लिए। आइस बाथ, मस्ती, जश्न। आगे के लिए शानदार साल रणवीर, खूब प्यार।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

अर्जुन रामपाल के इस पोस्ट पर कई धुरंधर फैंस ने रिएक्शन दिया है। इस पोस्ट पर अर्जुन रामपाल की पार्टनर गेब्रियल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फैंस ने हमजा को बेस्ट बताया। अर्जुन के इस खूबसूरत पोस्ट के लिए उनकी तारीफ की। एक यूजर्स ने लिखा है, ‘हैपी बर्थडे रॉकस्टार और सुपरस्टार हमजा/ जसकीरत शानदार रणवीर सिंह। वहीं अन्य यूजर ने लिखा बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदलने वाले को जन्मदिन की बधाई।एक और यूजर ने लिखा, ‘मैं ये फिल्म 10 बार देख ली है और अब भी काफी नहीं है।’

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस

बता दें, पिछले साल दिसंबर में धुरंधर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आंधी ने कई फिल्मों को पीछे छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया। ये पहली ऐसी हिंदी फिल्म बनी थी जिसने 840 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1307 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं इसके दूसरे पार्ट धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस का इतिहास ही बदल दिया था। इसी साल मार्च में रिलीज हुई धुरंधर 2 ने 1149 करोड़ से ज्यादा देशभर में कमाई की थी। वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 1800 करोड़ से ज्यादा का था। OTT प्लेटफार्म पर भी दोनों फिल्मों ने धमाका किया था। एक्टर्स की परफॉरमेंस और आदित्य धर के डायरेक्शन की धुनियाभर में खूब तारीफें हुईं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN