Home LIFESTYLE NEWS HINDI रवि किशन के गरीबी वाले डायलॉग पर भारी पड़ी घड़ियां, ढाई करोड़...

रवि किशन के गरीबी वाले डायलॉग पर भारी पड़ी घड़ियां, ढाई करोड़ से भी ज्यादा कीमत की घड़ी का वीडियो हो रहा वायरल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रवि किशन हर बार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। गरीबी के स्ट्रगल वाले बयान को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद अब लोग उनकी महंगी घड़ियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, इसमे वो ढाई करोड़ से भी ज्यादा कीमत की घड़ी को पहने दिख रहे।

बॉलीवुड एक्टर और भोजपुरी स्टार रवि किशन अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। कभी नीट पेपर पर दिया बयान मीम्स बनकर सोशल मीडिया पर छा जाता है तो कभी उनके देश की ड्यूटी वाले डायलॉग वायरल होते हैं। ऐसा ही एक बयान गरीबी पर भी वायरल हो रहा था। लेकिन अब उनकी महंगी घड़ियों के वीडियो वायरल हो रहे। 35 लाख की घड़ी के बाद उनकी FM FLEX की ढाई करोड़ से भी ज्यादा कीमत की घड़ी का वीडियो सामने आया है।

गरीबी वाला बयान हो रहा था वायरल

सांसद और एक्टर रवि किशन ने बताया कि कैसे बचपन में देखी गरीबी वो अभी भी भूल नहीं पाते। एक पॉडकास्ट में रवि किशन ने बोला कि उन्होंने इतनी गरीबी देखी है कि अभी भी जब मैं 7 स्टार होटल में जाता हूं तो अच्छा खाना ऑर्डर नहीं करता। भले ही प्रोडक्शन का हो या फिर अपने पैसों का हो। भले ही पार्टी के प्रचार में गया हूं। मैं अभी भी खिचड़ी ऑर्डर करता हूं।

रवि किशन के इस इंटरव्यू के क्लिप के साथ लोग ढेर सारे मीम्स बनाने लगे और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। लोग बोल रहे ऐसी गरीबी तो उन्हें भी चाहिए। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी महंगी घड़ियों का वीडियो वायरल हो रहा।

रवि किशन की महंगी घड़ी

वहीं अब रवि किशन का पुराना वीडियो वायरल हो रहा जिसमे वो काफी लग्जरी घड़ी को पहने दिख रहे और इस वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे। दरअसल, वीडियो में पहनी घड़ी के बारे में दावा किया जा रहा कि ये 35 लाख रुपये की है। अर्बन नेक्स्ट सोशल मीडिया पेज पर शेयर वीडियो में वो भोलेनाथ का भजन गाते दिख रहे और हाथों में उन्होंने एक महंगी घड़ी को पहना है। जिसके बारे में बताया गया है कि ये हब्लोट बिग बैंग मेका-10 वॉच है। जो एक स्विस लक्जरी ब्रांड है, जिसकी घड़ियां महंगे डायल की वजह से स्पेशल होती है। लक्जरी घड़ी के शौकीन लोगों के बीच ये काफी पॉपुलर है। वहीं रवि किशन के हाथ में मौजूद इस घड़ी की कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही।

ढाई करोड़ से ज्यादा कीमत की घड़ी

वहीं एक वीडियो में रवि किशन FM FLEX की घड़ी पहने दिख रहे हैं। जिसके बारे में वीडियो में बताया गया है कि ऑटोमेटिक कैलिबर इंजन मूवमेंट वाली ये घड़ी हाई टेक टाइटेनियम रोज गोल्ड से बनी है और इसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN