Source :- KHABAR INDIATV
एक्टर नंदीश सिंह संधू ने शनिवार, 14 नवंबर को कोलकाता में एक पारंपरिक बंगाली समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड-एक्ट्रेस कविता बनर्जी के साथ शादी कर ली है। यह जश्न दो दिनों तक चला, जिसकी शुरुआत 13 नवंबर, 2026 को सगाई और संगीत समारोह से हुई, जिसके बाद हल्दी की रस्में हुईं। इस जोड़े ने 2025 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। बाद में नंदीश संधू और कविता बनर्जी ने शादी कर ली। यह मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स पति की दूसरी शादी है।
नंदीश संधू ने कविता बनर्जी शादी
नंदीश सिंह संधू और कविता बनर्जी पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, नंदीश और कविता ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की आधिकारिक तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनके करीबी दोस्तों और मेहमानों ने जश्न की कई झलकियां पोस्ट की हैं। यह जोड़ा भी इन तस्वीरों और वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीशेयर कर रहा है।
नंदीश संधू और कविता बनर्जी की शादी की तस्वीरें देखें:
नंदीश और कविता ने बंगाली रीति-रिवाजों से की शदी
नंदीश और कविता के शादी की तस्वीरें
नंदीश संधू और कविता बनर्जी का शादी लुक
शादी के लिए कविता लाल और क्रीम रंग की बनारसी सिल्क साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि नंदीश ने पारंपरिक क्रीम रंग की सिल्क धोती और कुर्ता पहना था।
नंदीश और कविता ने बंगाली रीति-रिवाजों से की शदी
समारोह के एक वीडियो में कविता को बंगाली शादी की रस्म ‘सात पाक’ निभाते हुए देखा गया, जिसमें दुल्हन दूल्हे के चारों ओर सात चक्कर लगाती है। जब कविता यह रस्म निभा रही थीं तब नंदीश मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। नंदीश संधू का जन्म 25 दिसंबर 1981 को राजस्थान के धौलपुर में हुआ था और अभी उनकी उम्र 44 साल है। उनकी पत्नी कविता बनर्जी का जन्म 12 जुलाई 1992 को हुआ था और वह 34 साल की हैं। इस जोड़े की उम्र में 10 साल का अंतर है, जिसमें नंदीश अपनी पत्नी से बड़े हैं। यहां जानें नंदीश सिंह संधू की दूसरी पत्नी कविता कौन हैं?
नंदीश संधू की दूसरी शादी
यह नंदीश की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से हुई थी, जिनसे उनकी पहली मुलाकात मशहूर टीवी शो ‘उतरन’ के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने साथ काम किया था और उनका ऑन-स्क्रीन रोमांस असल जिंदगी के रिश्ते में बदल गया। नंदीश और रश्मि ने 12 फरवरी 2012 को राजस्थान के धौलपुर में शादी की थी। हालांकि, शादी के दो साल बाद 2014 में इस जोड़े ने अलग होने की घोषणा कर दी और 2016 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।
ये भी पढ़ें – रश्मि देसाई की 8 साल बाद टीवी पर वापसी, बताया ‘सयोनी’ से क्यों कर रही कमबैक?
SOURCE : KHABAR INDIATV




