Source :- Khabar Indiatv
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व अभिनेत्री अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी। अनीता ने दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को शादी के रूप में मान्यता देने की मांग की थी। कोर्ट ने इस मामले को “लग्जरी लिटिगेशन” यानी ऐसा मुकदमा बताया, जिसे सुनने का उसे कोई आधार नहीं दिखा। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने कहा कि याचिका पर सुनवाई करने का कोई आधार नहीं है।
अनीता आडवाणी के वकील ने कोर्ट में कहा कि वह अपने रिश्ते को कानूनी पहचान दिलाकर सम्मान पाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सिविल याचिका का मकसद सम्मान और पहचान हासिल करना है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की।
राजेश खन्ना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप का दावा
अनीता आडवाणी का दावा था कि वह कई साल तक राजेश खन्ना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं। उनका कहना था कि 2012 में उन्हें मुंबई स्थित राजेश खन्ना के बंगले ‘आशीर्वाद’ से बाहर कर दिया गया था। इस मामले में उन्होंने राजेश खन्ना की अलग रह रही पत्नी डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार का नाम लिया था।
खबर अपडेट हो रही है..
SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS




