Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Rajesh_S_1783519067043_1783519070710_e1fd517d-90b8-43e2-a5c1-54f90b58dc3b_1788831715744_eb26af2f-3c20-44a2-b805-afae9a1599f6_e1ecb2c0-ee68-4290-b335-4cae6b279e8c_0bd8c1e8-a2ab-49a4-bda7-ac58997dd92f.jpgएक्टर राजेश शर्मा ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है। ऐसी खबरें थीं कि उन्हें जहरीले कीड़े ने काट लिया है। लेकिन अब एक्टर ने खुद इस खबर को झूठ बताया है। एक्टर ने हॉस्पिटल में एडमिट होने की वजह कुछ और बताई है।
एक्टर राजेश शर्मा को आपने कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार करते हुए देखा होगा। इस साल जुलाई में खबर आई थी कि उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया है। एक्टर को हैदराबाद से मुंबई लाया गया था। लंबा इलाज चला। लेकिन अब खुद एक्टर ने अपने बीमार होने के पीछे के कारण के बारे में बात की है। एक्टर ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कीड़े का काटना नहीं था। ये गलत खबर थी जो फैलाई गई।
राजेश शर्मा ने दी कीड़े के काटने वाली खबर पर सफाई
NDTV के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा कि उनके सीधे पैर में लंबे समय से स्किन की समस्या चल रही थी। उन्हें इन्फेक्शन हुआ था। आगे कहा, ‘मेरा ट्रीटमेंट अब खत्म हो चुका है। रिकवरी हो रही है। उम्मीद है मैं एकाध हफ्ते में काम पर लौटूंगा।’ आगे राजेश शर्मा ने कीड़े काटने वाली खबर पर कहा, ‘ये गलत खबर है। एक्टर ने कहा, प्रभास की फिल्म के सेट पर कुछ नहीं हुआ था। न इसके लिए प्रभास जिम्मेदार थे और न फिल्म की यूनिट। हैदराबाद में जब तक मैं शूटिंग कर रहा था तो कुछ नहीं हुआ था।’ एक्टर ने कहा कीड़े काटने वाली खबर गलत थी।
बिगड़ गई थी स्थिति
एक्टर ने आगे बताया कि जब वो कोलकाता वापस आए उसके बाद स्थिति बिगड़ गई, उसकी बड़ी वजह उनकी डायबीटीज का लेवल बहुत ज्यादा होना भी था। एक्टर ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने हेल्थ की इस कंडीशन को सीरियसली नहीं लिया।
एक्ट्रेस सुदीपा ने दी थी जानकारी
एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने राजेश शर्मा की हेल्थ से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक्टर को कीड़े ने काट लिया है। लेकिन अब खुद राजेश शर्मा ने इस खबर को गलत बताया है। एक्टर ने कहा कि सुदीपा उनकी दोस्त हैं और हेल्थ को लेकर कंसर्न थीं। लेकिन उन्हें भी गलत जानकारी थी।
सुदीपा के पोस्ट के मुताबिक
बता दें, जुलाई में एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर राजेश शर्मा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था।एक्ट्रेस ने उस पोस्ट में बताया गया था कि रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काट लिया है। पोस्ट में लिखा था कि शूटिंग के बाद एक्टर वहां के तकनीशियन से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक कीड़े ने काटा। सुदीपा ने अपने पोस्ट में ये भी बताया था कि बुरी हालत होने के बाद भी राजेश शर्मा ने हैदराबाद से कोलकाता के लिए फ्लाइट ली। इस दौरान उन्हें फीवर आया, बैचेनी हुई, और फिर मनिपाल हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया।
अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे राजेश शर्मा
राजेश शर्मा के कामकी बात करें तो एक्टर को जल्दी ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान में देखा जाएगा। ये मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




