Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Mirzapur The Movie BO: सोमवार को भी नहीं रुकी ‘मिर्जापुर’ की कमाई,...

Mirzapur The Movie BO: सोमवार को भी नहीं रुकी ‘मिर्जापुर’ की कमाई, सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ पार

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Mirzapur_1788828014173_38e00631-5ac6-4dad-9713-40eb841ce810_1788828014294_c7d3e6b8-e700-4bef-8eef-1a02f5be2874_c1f61565-62ce-4244-880c-eb4e3ab9378e_f9af280f-ed29-4f45-a03f-13dc07282edc.jpg

Mirzapur The Movie Box Office ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई वीकडेज में भी नहीं रुक रही है। सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस सधी हुई कमाई कर साबित कर दिया कि इसका सफर लंबा होने वाला है। सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछेक सीन वायरल हो रहे हैं।

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। मिर्जापुर रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई थी। गुड्डू भैया, मुन्ना भैया जैसे किरदारों पिछले कुछ सालों से ऑडियंस के लिए खास रहे हैं। अब ये किरदार बड़े पर्दे पर चमक रहे हैं। फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वीकडेज में भी सधी कमाई। फिल्म

मिर्जापुर द मूवी का सोमवार का कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी जब रिलीज हुई तो ट्रेड एनालिस्ट, क्रिटिक्स ने इसकी ओपनिंग का अनुमान 18-20 करोड़ था का लगाया गया था। लेकन फिल्म ने सभी की सोच से परे ने 25.75 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत की। पहले दिन की इस कमाई से मिर्जापुर ने आवारापन 2 और सैयारा जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। शनिवार को 32 और रविवार को 36 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने सोमवार को भी 15.50 करोड़ की सधी कमाई की। आमतौर पर फिल्में वीकडेज में उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाती हैं। लेकन मिर्जापुर कमाई कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 80 से 90 करोड़ के बजट में बनाया गया है। उस हिसाब से बजट की वसूली सिर्फ 4 दिनों से भी कम समय में हो चुकी है।

फिल्म का अब तक का कलेक्शन-

मिर्जापुर द मूवी (रिलीज डेट-4 सितंबर) नेट कलेक्शन
पहला दिन (शुक्रवार) 25.75
दूसरा दिन दिन (शनिवार) 32
तीसरा दिन (रविवार) 36
चौथा दिन (सोमवार) 15.50
कुल कलेक्शन 109.25

मिर्जापुर द मूवी को मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने साल 2018 में मिर्जापुर नाम की एक वेब सीरीज ऑडियंस के लिए रिलीज की थी। ये सीरीज कालीन भैया के राज और मुन्ना भैया जैसे किरदारों की गुंडई बनी थी। कहानी में गुड्डू पंडित और बबलू पंडित जैसे किरदारों की एंट्री होती है। ये किरदारों सालों के लिए अमर हो गए। बाद में मिर्जापुर के दो सीजन और आए। गुड्डू पंडित का बदला कहानी को आगे बढाता रहा। अब मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाकर रिलीज कर दी है। कहानी सीरीज के 6 एपिसोड के बाद की है जो सीरीज से अलग है। हां, किरदार वही और गुंडई भी वही नजर आने वाली है। फिल्म थिएटर ऑडियंस को पसंद आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN