Home मनोरंजन समाचार हम फिल्म में गोविंदा के साथ शूट करते हुए डर गई थीं...

हम फिल्म में गोविंदा के साथ शूट करते हुए डर गई थीं शिल्पा शिरोडकर, बोलीं- मैं लैदर पैंट में थी और…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/sug_1783513193924_1783513210388_449d1571-c9a4-4251-80bb-502c9916a84c.jpg

शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म हम में काम किया था जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, गोविंदा, रजनीकांत जैसे स्टार्स थे। अब शिल्पा ने बताया कि कैसे वह डर गई थीं शूट के दौरान।

शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। अब उन्होंने अपने करियर के सबसे डरावने मोमेंट्स के बारे में बताया और फिल्म हम के शूट के दौरान का एक्सपीरियंस शेयर किया जिसमें एक डिजास्टर हो गया था। शिल्पा ने बताया कि कैसे गोविंदा के साथ शूट करते हुए वह लगभग डूब गई थीं। यह बात ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के हाल के एपिसोड में सामने आई है, जब शिल्पा को गोविंदा के एक स्पेशल वीडियो मैसेज से सरप्राइज दिया गया।

गोविंदा ने बताया था शिल्पा के साथ फनी किस्सा

दरअसल, गोविंदा कहते हैं कि वो उसे तैरना नहीं आता था। हालांकि मुझे भी, मैं भी कोई अच्छा स्विमवियर तो था नहीं। शिल्पा पानी में डूब गई और मैं अकेला चल रहा हूं। हाय-हाय शिल्पा किधर है रे? किधर है? गई पानी में, फिर? मैंने जाके शिल्पा को बाहर निकाला। अब बाहर आते ही शिल्पा बोलीं तुझया आयल…अरे इससे कहा था कि मुझे अभी स्विमिंग नहीं आती हैं, कायको इसमें डाल किया है?

गोविंदा की बातें सुनकर सभी काफी हंसने लगे थे। वहीं शिल्पा ध्यान से बस गोविंदा की बातें सुनती रहीं स्माइल करते हुए।

शिल्पा ने बताई क्या थी मुश्किलें

शिल्पा फिर बताती हैं कि कैसे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि कैसे उस वक्त सेट पर सेफ्टी के अरेंजमेंट नहीं हुए थे। वह बोलीं, जिस सिचुएशन में शूटिंग करते थे, बहुत गिन-चुनके लोग थे। मैं लैदर की पैंट में थी और वहां पर डब्लू बी राव सर दूसरे बोट में ऐसे बोल रहे थे पोज करने के लिए और मैं काफी पैनिक कर रही थी क्योंकि हम पानी के बीच में थे। सिर्फ 4 लोग थे वहां। ना कोई लाइफ जैकेट थी, कुछ नहीं। तो ऐसे हम काम करते थे उस समय में।

काफी भारी कॉस्ट्यूम पहने थे

शिल्पा ने फिर बताया कि वो जो भारी कॉस्ट्यूम उन्होंने पहने थे वो और अनकम्फर्टेबल थे। वहीं पानी के बीच में थी और इस वजह से उन्हें एंग्जाइटी हो रही थी। लेकिन सारे डर के बाद भी टीम ने सक्सेसफुसी सीक्वेंस को पूरा किया।

फिल्म हम के बारे में जानें

फिल्म हम की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर लीड रोल में थे। हम को मुकुल एस आनंद ने डायरेक्ट किया था। यह मूवी ब्लॉकबस्टर थे। इस फिल्म का जुम्मा चुम्मा गाना काफी हिट हुआ था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN