Source :- LIVE HINDUSTAN
घर में बेटे या बेटी के जन्म से पहले से ही पैरेंट्स में उसके नामकरण को लेकर उत्सुकता रहती है। हर मां-बाप अपने बच्चे का बिल्कुल अलग और अच्छा नाम रखना चाहते हैं। हिंदू नाम चाहते हैं तो रामायण और महाभारत के इन नामों को जरूर जान लें।
हिंदू धर्म में बच्चे का नाम भगवान और देवी-देवताओं के नाम पर रखना हमेशा से अच्छा और शुम माना जाता रहा है। घर के लिए शॉर्ट नेम चाहे जो लेकिन बाहर का एक बढ़िया नाम हर किसी की चाह होती है। अब राम, कृष्ण और शिव के नाम पर तो सभी बच्चे का नाम रखते हैं। लेकिन आपके घर में में अगर बच्चे ने जन्म लिया है तो उसको दें रामायण-महाभारत काल के इन देवी-देवताओं के नाम।
उर्मिला
माता सीता की बहन, राजा जनक की पुत्री और लक्ष्मण की पत्नी का नाम उर्मिला था। ये नाम पूरी तरह से दैवीय है और उनके त्याग को हमेशा याद किया जाता है। बेटी के लिए ये नाम बहुत सुंदर है। बुलाने में भी आसान है और सुनने वाले को भी अच्छा लगेगा।
सुमंत्र
राजा दशरथ के सबसे भरोसमंद मंत्री सुमंत्र थे। जिनका वर्णन रामचरित मानस के बालकांड में कई बार आता है। ये नाम दो अक्षरों सु और मंत्र से मिलकर बना है। जिसका अर्थ लगाया जाता है ऐसा व्यक्ति तो जो अच्छी सलाह दे। सुमंत्र नाम वैसे तो काफी अलग है लेकिन अगर आप बच्चे का कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो सुमंत्र नाम ट्रेडिशनल, भक्तिमय और हटके होगा।
चंद्रकेतु
चंद्रकेतु नाम सुनकर इसे चंद्रमा से कंपेयर ना करें। राम के भाई लक्ष्मण और उर्मिला के पुत्र का नाम चंद्रकेतु था। और ये नाम चंद्रमा और केतु को मिलाकर बना है। ये नाम बहुत कम सुनने को मिलता है और काफी अलग है। अपने बेटे को हटके नाम देना चाहते हैं तो ये नाम भी काफी सुंदर लगेगा।
विदुर
महाभारत में विदुर का वर्णन है, जो हमेशा सत्य बोलते हैं, बुद्धिमान, ईमानदार और ज्ञानी है। विदुर को उनकी बुद्धिमानी और सत्यता के लिए जाना जाता है। अपने बेटे के लिए इस तरह का नाम उसे अच्छा इंसान बनने में भी मदद करेगा। नाम का असर इंसान की पर्सनैलिटी पर भी होता है और विदुर नाम बेटे को देना बिल्कुल हटके होगा और अच्छा भी लगेगा।
अभिमन्यु
अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु का नाम भी महाभारत में आता है। कैसे उसे युद्ध में चक्रव्यूह की रचना करके मार डाला गया था। बेटे को हटके और देवी-देवताओं के नाम देने हैं तो अभिमन्यु नाम बेस्ट होगा।
उत्तरा
अभिमन्यु की पत्नी और अर्जुन की पुत्रवधू का नाम उत्तरा था। महाभारत के अनुसार उत्तरा राजा परीक्षित की मां थीं। वैसे तो उत्तरा का अर्थ दिशा से भी लगाया जाता है, उत्तर दिशा। तो बेटी को हटके नाम देना चाहते हैं तो उत्तरा नाम सुंदर लगेगा।
चित्रांगदा
महाभारत में कई नाम हैं जिसे अपने बेटे-बेटी को दिया जा सकता है। जैसे एक राजकुमारी जिसका नाम चित्रांगदा था। ये नाम काफी लंबा है लेकिन बिल्कुल हटके और एलिगेंट है। घर में बेटी का जन्म हुआ है तो उसे चित्रागंदा नाम दे सकते हैं। और, आप चाहें तो इस नाम का शॉर्ट फॉर्म भी बना सकते हैं-चित्रा।
एकलव्य
महाभारत में एक नाम आता है एकलव्य जो गुरु द्रोणाचार्य को अपना गुरु मानकर तीरंदाजी सीखता था और द्रोण ने गुरु दक्षिणा में उसके दाहिना हाथ का अंगूठा मांग लिया था। एकलव्य की कहानी काफी फेमस है और ये नाम बिल्कुल यूनिक। अपने बेटे को इस तरह का नाम दे सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



