Home LIFESTYLE NEWS HINDI गले से ले कर बाजू तक! हेवी फिगर है तो ब्लाउज सिलवाते...

गले से ले कर बाजू तक! हेवी फिगर है तो ब्लाउज सिलवाते हुए ये 5 बातें ध्यान रखें, स्लिम दिखेंगी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपकी अपर बॉडी थोड़ी हेवी है, तो ब्लाउज सिलवाते समय ये छोटी छोटी बातें ध्यान रखें। नेकलाइन से ले कर स्लीव्स बनवाने तक, ये टिप्स फॉलो करेंगी तो लुक ज्यादा हेवी नहीं लगेगा। त्योहारों पर ब्लाउज सिलवाने से पहले इन्हें जरूर जान लें।

साड़ी पहनना ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है। डेली वियर की बात हो या कहीं आने-जाने की, हर मौके के लिए उनके वॉर्डरोब में स्पेशल साड़ी होती हैं। लेकिन साड़ी के लुक में ब्लाउज का रोल जरा खास होता है। अगर ब्लाउज की फिटिंग और स्टाइल सही ना हो, तो महंगे से महंगी साड़ी का लुक खराब हो जाता है। खासकर अगर आप प्लस साइज हैं, तो ब्लाउज सिलवाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें। ब्लाउज की नेकलाइन से ले कर स्लीव्स तक, छोटी-छोटी बातें आपके पूरे लुक पर असर डाल सकती हैं। कई बार गलत डिजाइन के चुनाव की वजह से ही ओवरऑल लुक और ज्यादा हैवी लगने लगता है। यहां हम आपके साथ कुछ फैशन टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें ब्लाउज सिलवाते समय आपको ध्यान में रखना है। इससे फिटिंग और लुक एकदम परफेक्ट आएगा।

प्लस साइज हैं तो ब्लाउज सिलवाते समय ध्यान रखें ये बातें

टिप 1- सही नेकलाइन चुनना है जरूरी

अगर आपकी अपर बॉडी थोड़ी हेवी साइड पर है, तो ब्लाउज के लिए सही नेकलाइन चुनना बहुत जरूरी है। आपको बहुत बंद गले बनवाने से बचना चाहिए। खासकर बोट नेक और हाई नेक डिजाइन अवॉइड करें। इनकी जगह पर डीप वी या यू शेप नेकलाइन बनवा सकती हैं। वहीं स्वीहार्ट नेकलाइन भी आपको काफी यंग और बैलेंस्ड लुक देने में मदद करेगी।

टिप 2- स्लीव्स पर अटेंशन दें

ब्लाउज सिलवाते समय स्लीव्स पर भी खास ध्यान दें। आपको स्लीवलेस, फुल स्लीव्स, पफ स्लीव्स और ज्यादा फ्रिल वाली स्लीव्स बनवाना अवॉइड करना चाहिए। खासकर अगर आपकी आर्म्स थोड़ी हेवी हैं, तो ऐसी स्लीव्स इन्हें और ज्यादा हाइलाइट कर सकती हैं। इनकी जगह एल्बो लेंथ स्लीव्स का चुनाव करें। इससे कंफर्टेबल कवरेज भी मिलेगी और ओवरऑल लुक बैलेंस्ड लगेगा।

टिप 3- सही फैब्रिक से मिलेगा बेहतर लुक

ब्लाउज सिलवाते समय सही फैब्रिक का चुनाव बहुत अहम है। बहुत ज्यादा मोटे या कड़े फैब्रिक को अवॉइड करें। ये अनकंफर्टेबल होने के साथ-साथ देखने में भी हेवी लग सकते हैं। इनकी जगह कॉटन सिल्क, जॉर्जेट, सॉफ्ट सिल्क और हल्के स्ट्रेचेबल फैब्रिक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

टिप 4- फैब्रिक का कलर और प्रिंट मायने रखता है

ब्लाउज के फैब्रिक का कलर और प्रिंट भी काफी मायने रखता है। अगर आप थोड़ी चबी हैं, तो लाइट कलर की जगह डार्क शेड्स जैसे ब्लैक, ब्लू, मैरून या वाइन चुन सकती हैं। इसके अलावा बहुत बड़े, हेवी प्रिंट्स और हॉरिजॉन्टल डिजाइन्स अवॉइड करें। इनकी जगह छोटे प्रिंट्स और वर्टिकल पैटर्न आप पर अच्छे लगेंगे।

टिप 5- बैक डिजाइंस क्लीन रखें

ब्लाउज की बैक के लिए आप सिंपल राउंड नेक, स्क्वायर नेक या हल्की डीप नेकलाइन चुन सकती हैं। अगर थोड़ा स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो बैक पर डोरी डिटेलिंग या की होल पैटर्न बनवा सकती हैं। आजकल ये काफी ट्रेंड में हैं। हालांकि आपको बहुत ज्यादा कटआउट या हैवी डिजाइन बनवाने से बचना चाहिए।

बोनस टिप्स- साड़ी के साथ मैचिंग की जगह कॉन्ट्रास्ट शेड में ब्लाउज पीस चुनें। सही कलर कॉम्बिनेशन आपके लुक को डिफाइन करने और पूरे आउटफिट में अच्छा विजुअल बैलेंस बनाने में मदद कर सकता है।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN