Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण में रावण के 10 सिर को इस तरह दिखाने का आइडिया...

रामायण में रावण के 10 सिर को इस तरह दिखाने का आइडिया किसका था? रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में किया रिवील

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/19/1200x900/ramayana_1795060599127_u7NE_1795060599244_0fPA_43d28b21-abd5-467e-b643-729b85fea59a_tVi9.png

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यूं तो इस फिल्म के कई सारे सीन्स पर चर्चा हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रावण के 10 सिर वाले सीन की हो रही है।

आपने रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ देख ली है, तो रावण के 10 सिरों वाला सीन भी जरूर देखा होगा। इस सीन की भारत ही नहीं, विदेशों में भी तारीफ हो रही है। अब तक माना जा रहा था कि रावण के दस सिरों को इस तरह दिखाने का आइडिया निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा का था। हालांकि, रणबीर कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि इस सीन का आइडिया खुद रावण का किरदार निभाने वाले यश ने दिया था।

शूटिंग में लगे 6 से 7 दिन

रावण के दस सिरों वाले सीन को शूट करना आसान नहीं था। यश ने भी इस सीन की शूटिंग का अनुभव साझा किया है। ‘रिव्यू नेशन’ को दिए इंटरव्यू में यश ने बताया कि इस सीन को शूट करने में तकनीकी रूप से काफी मुश्किलें आईं और इसे पूरा करने में करीब 6 से 7 दिन लगे थे।

क्यों चर्चा में है यह सीन?

इससे पहले फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण के दस सिरों को दिखाने के लिए इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स (VFX) और उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। ऐसे में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण के दस सिरों को किस तरह दिखाया जाएगा, इसे लेकर दर्शकों के मन में काफी उत्सुकता थी। फिल्म में इस सीन की प्रस्तुति को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘रामायण’ का दबदबा

विजुअल्स और किरदारों की तारीफ के साथ-साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के 14 दिनों में फिल्म ने भारत में अब तक 844.40 करोड़ का नेट और 1,009.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, विदेशी बाजारों से हुई 510 करोड़ की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,519.05 करोड़ के पार पहुंच गया है।

रामायण में किसने किसका किरदार निभाया है?

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में कई बड़े सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे हैं। हिंदी वर्जन में रावण के किरदार को शरद केलकर ने आवाज दी है। वहीं, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, कुणाल कपूर देवराज इंद्र और चेतन हंसराज राजा सुमाली की भूमिका निभा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN