Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सेट पर गिरी लाश, फिर भी चलती रही शूटिंग! उपासना सिंह ने...

सेट पर गिरी लाश, फिर भी चलती रही शूटिंग! उपासना सिंह ने खोली पोल- TRP के लिए लोग इंसानियत तक भूल गए

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/19/1200x900/upasana_singh_1735837402415_1795063990451_E8gu_68eca5fc-4d7d-4a19-8f7a-560b4eb7a6f0_uiyV.jpg

उपासना एक्टिंग के साथ अपने बेबाक बयानों के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे में अब उपासना अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आई हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में इंसानियत की कमी पर सवाल उठाए हैं।

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने टीवी लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने बतौर विलेन और कॉमेडियन के तौर पर दर्शकों का दिल जीता। अपने करियर में उपासना ने कई शानदार फिल्में दी हैं। वहीं, उन्हें कपिल शर्मा के कॉमेडी के शो में ‘बुआ’ के किरदार में काफी पसंद किया गया। उपासना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे में अब उपासना अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आई हैं। उपासना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इंसानियत की कमी पर सवाल उठाए हैं।

TRP की होड़ में लोगों की भलाई को भी नजरअंदाज कर दिया जाता है

उपासना सिंह ने हाल ही में यूट्यूब चैनल पर अंकुर सिंह को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उपासना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इंसानियत की कमी पर सवाल उठाते हुए एक बेहद दर्दनाक घटना को याद किया। उपासना ने भी बताया कि कैसे TRP की होड़ में कभी-कभी लोगों की भलाई को भी नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने फिल्म सेट पर काम करने के असुरक्षित माहौल के बारे में भी बात की और एक ऐसे लाइटमैन का जिक्र किया, जिसकी ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई थी।

जब सेट पर बेहोश हो गया था एक कंटेस्टेंट

उपासना ने एक कॉमेडी रियलिटी शो में जज के तौर पर काम करने के दौरान का एक किस्सा याद किया, जब एक कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस के बीच में ही बेहोश होकर गिर गया। उन्होंने बताया कि कई कंटेस्टेंट मुंबई आते हैं, लेकिन उनके पास खाने-पीने या रहने का कोई सही इंतजाम नहीं होता, जबकि उनका खर्च लगातार बढ़ता रहता है। आखिरकार उस कंटेस्टेंट को एक वैन में ले जाया गया, लेकिन मेकर्स के रिएक्शन ने एक्ट्रेस को हैरान कर दिया।

प्रोड्यूसर की हरकत पर हैरान थी उपासना

उपासना सिंह ने बताया कि क्रू से डॉक्टर बुलाने या ORS का इंतजाम करने के लिए कहने के बजाय, प्रोड्यूसर चाहते थे कि तुरंत कैमरा लाया जाए और कंटेस्टेंट की हालत को रिकॉर्ड किया जाए। उपासन के अनुसार, मेकर्स कंटेस्टेंट की तकलीफ को कैमरे में कैद करना चाहते थे और यह पूछना चाहते थे कि क्या वह भूख की वजह से बेहोश हुआ है, जबकि उन्हें उसके लिए जूस या खाने की चीजों का तुरंत इंतजाम करना चाहिए।

आज हम कितना नीचे गिर गए हैं

उपासना ने आगे कहा, ‘उस दिन मुझे बहुत बुरा लगा। मैं यही सोचती रही कि हम कितने नीचे गिर गए हैं कि अब इंसानियत ही भूल गए हैं। हमारा पूरा ध्यान सिर्फ TRP पाने पर है; हम उसके माता-पिता के बारे में नहीं सोच रहे हैं। अगर उसे कुछ हो जाता तो?’ इसके अलावा उपासना ने एक और परेशान करने वाली घटना का जिक्र किया, जिसमें एक लाइटमैन ऊंचाई से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टेक्नीशियन अक्सर लाइटिंग सेट करने के लिए ‘तारापा’ (ऊंचे प्लेटफॉर्म) पर काम करते हैं, और फिल्म सेट की भीषण गर्मी उनके काम को और भी मुश्किल बना देती है।

जब सेट हुई थी लाइटमैन की गिरकर मौत

उपासना ने याद करते हुए बताया कि उन्होंने लोगों को ऐसी परिस्थितियों में मरते देखा है, और मेकर्स शव को एक तरफ हटाकर शूटिंग जारी रखते थे। उपासना ने कहा, ‘मैं समझती हूं कि प्रोड्यूसर शूटिंग में बहुत पैसा लगाते हैं और इसे रोकने से उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। लेकिन क्या सिर्फ पैसा एक इंसान की जान से ज्यादा कीमती है? यहां तक कि अगर किसी एक्टर की अचानक मौत हो जाए, तो अगले ही दिन उसकी जगह किसी और को ले आया जाता है। मैं समझती हूं कि शो चलते रहना चाहिए और टेलीकास्ट के कमिटमेंट पूरे करने होते हैं, लेकिन कुछ बातें सच में दिल को छलनी कर देती हैं। ये मुझे सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि एक इंडस्ट्री के तौर पर हम क्या कर रहे हैं? क्या हमने इंसानियत पूरी तरह खो दी है?’

उपासना सिंह का वर्कफ्रंट

उपासना सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी व पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उन्हें अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म ‘जुदाई’ (1997) में एक ऐसी महिला के किरदार से पहचान मिली, जो बोल और सुन नहीं सकती थी। इसके बाद वह ‘सरफरोश’, ‘इश्क विश्क’, ‘ऐतराज’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा की बुआ, ‘पिंकी बुआ’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN