Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राम गोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी रामायण, बोले- रणबीर कपूर की...

राम गोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी रामायण, बोले- रणबीर कपूर की इस फिल्म को जो पछाड़ सकता है वो…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/11/1200x900/rggv_1794402341126_8SZO_1794402350113_yDsb_4c0bba1f-ef17-48a7-984a-40ec9083339d_XbFm.jpg

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण जो 5 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म को राम गोपाल ने दूसरी बार देखा है। अब दूसरी बार देखकर राम गोपाल ने क्या कहा आपको बताते हैं।

राम गोपाल वर्मा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं। राम गोपाल की अच्छी बात ये है कि वह अपने साथी फिल्ममेकर्स के अच्छे काम की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। अब राम गोपाल ने रामायण को लेकर नया ट्वीट किया है। राम गोपाल जिन्होंने पहले भी रामायण देखी है, अब दूसरी बार उन्होंने फिर फिल्म देखी और जानें अब मूवी को लेकर क्या कहा।

रामायण को लेकर क्या बोले राम गोपाल

राम ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, रामायण दूसरी बार देख रहा हूं और मैं नास्तिक हूं इसलिए मैने यह फिल्म एक मूवी देखने वाले की तरह देखी है ना कि राम भक्त की तरह। दूसरे रिव्यूज में भले ही इसके बड़े पैमाने (स्केल) की तारीफ की गई हो, लेकिन साथ ही यह भी कहा गया है कि इसमें आत्मा की कमी है या संगीत और बेहतर हो सकता था। लेकिन वे एक बात भूल गए कि इसकी ‘आत्मा’ इसके विशाल पैमाने में ही बसी है और इसके पीछे काम करने वाले बेहद टैलेंटेड लोगों की जबरदस्त मोटिवेशन है और इसमें असली जज्बात छिपे हैं। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने वो कर दिखाया है जिसके बारे में भारतीय सिनेमा में पहले किसी ने कभी सोचा भी नहीं था।

फिल्म की तारीफ करते रुके नहीं

उन्होंने आगे लिखा, ‘शुरू का जो कॉस्मिक बैटल है, रावण के 10 सर किसी करतब के रूप में नहीं बल्कि ज्ञान का लिविंग एक्सप्रेशन थे। ये सिर्फ वीएफएक्स इफेक्ट्स नहीं। ये असल में भारतीय सिनेमा के ब्रह्मांड की भविष्य की चमक से जुड़ी कोई बहुत बड़ी घटनाएं हैं।’

यश की परफॉर्मेंस पर क्या बोले

यश की परफॉर्मेंस को लेकर राम गोपाल ने लिखा, ‘यश की बतौर रावण की परफॉर्मेंस सिर्फ इस साल की बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं बल्कि दशकों तक रहेगी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब से मैंने फिल्में देखना शुरू किया तब से मुझे ऐसा कुछ भी याद नहीं आया जिसका मुझ पर इतना जबरदस्त असर पड़ा हो। उन्होंने ना सिर्फ विलन का रोल निभाया। उन्होंने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया जिसने अपनी पावर कमाई है। श्रीधर राघवन द्वारा बेहतरीन ढंग से लिखी गई सक्रिप्ट जिसमें शिव के प्रति समर्पण और एक महत्वाकांक्षा शामिल है। इसका एक शानदार उदाहरण तब देखने को मिलता है जब सीता के अपहरण के फैसले को लेने से पहले रावण अपने दसों सिरों के साथ गहराई से सोचता है।’

रणबीर कपूर का किया बचाव

राम गोपाल ने फिर रणबीर कपूर का बचाव करते हुए कहा कि भगवान राम के रूप में उनका संयमित अभिनय इस किरदार के लिए ज़रूरी था। इस आलोचना का जवाब देते हुए कि रणबीर ने पूरी फिल्म में एक जैसा ही भाव बनाए रखा। इस पर राम ने कहा कि दर्शक असल बात समझ नहीं पाए क्योंकि राम की ताकत भावनाओं के बाहरी प्रदर्शन में नहीं बल्कि उनके संयम में है। राम गोपाल के मुताबिक किसी किरदार का प्रभाव केवल उसके काम से ही नहीं बल्कि उन सिद्धांतों से भी आता है जो उन कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं।

रामायण को इसका दूसरा पार्ट ही पछाड़ सकता

आखिर में रामायण को लेकर राम गोपाल ने कहा कि ये पहली भारतीय फिल्म है जो गर्व के साथ बड़े इंटरनेशनल फिल्मों के बराबर खड़ी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म प्रोड्यूसर्स ने ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘अवतार’ जैसी हॉलीवुड फ्रेंचाइजी की सिनेमाई भाषा की नकल करने के बजाय, भारत की अपनी पौराणिक विरासत से प्रेरणा ली है। राम गोपाल ने यह भी कहा कि इस फिल्म को रामायण पार्ट 2 ही पछाड़ सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN