Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/24/1200x900/rgv_1795545110947_fsj9_1795545118925_D1wk_18decc5e-9057-4e04-8219-3b200b1a0fb3_MbRn.jpgराहुल गांधी ने फैंस को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फोटो शेयर की। उनके इस पोस्ट के पीछे का कनेक्शन क्या है जानें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। दरअसल, राहुल ने रितेश और जेनेलिया की साथ में फोटो शेयर की है जिसमें जेनेलिया, रितेश की गोद में बैठी हैं।
राहुल गांधी ने इस फोटो को शेयर कर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का गाना कहीं तो तू मिल जाए पोस्ट किया है।
रितेश-जेनेलिया की फोटो
बता दें कि रितेश ने यह फोटो मंगलवार को ही शेयर की थी। दोनों एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं जहां रितेश चेयर पर बैठे हैं और जेनेलिया उनकी गोद में बैठी हैं और उन्हें पिज्जा खिला रही हैं। वहीं सामने रखे टेबल पर खूब सारा खाना रखा है। रितेश ने इस फोटो को शेयर कर लिखा है, ‘2 लोगों के लिए टेबल, एक के लिए चेयर।’
राहुल ने किया था अपने पैरेंट्स से जुड़ा किस्सा शेयर
राहुल गांधी का ये पोस्ट तब आया है जब उनके माता-पिता के रिलेशिनशिप को लेकर उनका एक कमेंट काफी सुर्खियों में रहा। दरअसल, कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की बुक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च के दौरान एक स्टेटमेंट दिया था। अपने बचपन के दौरान परिवार के साथ बैठकर खाना खाने के पलों को याद करते हुए राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के बीच के गहरे रिश्ते के बारे में बताया था कि उनकी मां अक्सर उनके पिता की गोद में बैठती थीं।
राहुल ने कहा था, ‘हर समय खाते वक्त, पापा होते थे और पापा की गोद में मां। मुझे लगता था कि ये नॉर्मल चीज है। लेकिन जब मैं अपने दोस्तों के यहां जाता था तो उनके पैरेंट्स नहीं करते थे ऐसा। एक बार मैंने अपने दोस्तों से पूछा कि तुम्हारी मां क्यों नहीं पिता की गोद में बैठी हैं? राहुल गांधी के इस स्टेटमेंट पर काफी बवाल मचा था।’
रितेश-जेनेलिया की प्रोफेशनल लाइफ
खैर रितेश और जेनेलिया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जेनेलिया अब फिल्म गन मास्टर जी9 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जेनेलिया के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। इस फिल्म की आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया से टक्कर होगी।
इसके बाद जेनेलिया पुलिस स्टेशन में भूत फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।
वहीं रितेश की बात करें तो वह लास्ट धमाल 4 में नजर आए थे। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




