Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘राम भक्त हनुमान’ रिलीज, देव दिवाली के मौके पर आया अनुपम खेर...

‘राम भक्त हनुमान’ रिलीज, देव दिवाली के मौके पर आया अनुपम खेर का नया गाना, भक्ति और इंसानियत का संदेश देता है सॉन्ग

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों नितेश तिवारी की ‘रामायण- पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने जटायु को आवाज दी है। वहीं आने वाले समय में वह आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में दिग्गज अभिनेता की मां दुलारी खेर ने ‘ये प्रेम मोल लिया’ का पहला रिव्यू दिया। अब अनुपम खेर एक और वजह से चर्चा में हैं। दिग्गज अभिनेता का नया गाना ‘राम भक्त हनुमान’ रिलीज हो गया है, जो अच्छाई और इंसानियत में ईश्वर को देखने का संदेश देता है। मंगलवार को देव दीपावली के मौके पर ‘राम भक्त हनुमान’ रिलीज किया गया, जिसमें अनुपम खरे नजर आ रहे हैं।

‘राम भक्त हनुमान’ रिलीज

मंगलवार, 24 नवंबर को देव दिवाली के मौके पर ‘राम भक्त हनुमान’ रिलीज किया गया, जिसमें अनुपम खेर नजर आ रहे  हैं। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए बजरंगबली की भक्ति के साथ इंसानियत और भलाई वाले कामों का भी संदेश दिया गया है और वो भी बेहद खूबसूरती के साथ। ये गाना मैक्स स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया गया है।  इस गाने की सबसे खास बात है इसका मैसेज। गाने में दिखाया गया है कि भगवान हर जगह मौजूद हैं और भगवान जितने खुश पूजा-पाठ से होते हैं, अच्छाई और नेक कामों से भी उतने ही होते हैं।

भगवान के करीब होने का एहसास

गाने के जरिए बताया गया है कि मुश्किल समय में किसी का सहारा बनना, उसका साथ देना भी भक्ति का ही एक रूप होता है। एक छोटी सी मदद भी भगवान के करीब होने का एहसास दिलाती है। अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर गाने का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘पूरा गाना अब आ गया है! यह गीत आस्था और एक-दूसरे में मौजूद अच्छाई के बारे में है। कभी-कभी, ईश्वर का आशीर्वाद हम तक उन लोगों के ज़रिए पहुंचता है, जो जरूरत के सबसे अहम समय पर हमारे सामने आ जाते हैं।’

‘राम भक्त हनुमान’ के बारे में

इस गाने की बात करें तो इसे तनय मिमानी ने आवाज दी है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं और अनुपम खेर पर इसे फिल्माया गया है। यही नहीं, इस गाने का संगीत भी तनय मिमानी ने ही तैयार किया है। वरुण गुप्ता ने इसे प्रोड्यूस किया है और इसकी कहानी लिखने और निर्देशन का जिम्मा भी उन्होंने ही संभाला है। आस्था और इंसानियत से भरे इस म्यूजिक वीडियो को हाल ही में जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

अनुपम खेर के हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह इन दिनों ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने जटायू को आवाज दी है। वहीं अब अनुपम खेर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आएंगे, जो 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 32वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुई रणबीर कपूर की फिल्म, 2 केटेगरी में बनाई जगह

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV