Home LIFESTYLE NEWS HINDI रूप चौदस पर लगाएं घर पर बना ये उबटन, चमकेगा चेहरा और...

रूप चौदस पर लगाएं घर पर बना ये उबटन, चमकेगा चेहरा और दमकेगा तन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सदियों से रूप चौदस पर एक खास परंपरा अपनाई जाती है, जिसमें शरीर को उबटन से साफ किया जाता है। इस खास दिन पर चेहरा चमकाने के लिए और तन को दमकाने के लिए आप यहां बताए उबटन का को लगाएं।  

रूप चौदस को नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली भी कहा जाता है। यह दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले अभ्यंग स्नान करने से सौंदर्य, स्वास्थ्य और सकारात्मकता प्राप्त होती है। इसे रूप और सौंदर्य में निखार लाने का पर्व भी माना जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन उबटन लगाकर शरीर को साफ किया जाता है, जिससे स्किन में प्राकृतिक चमक आती है और तन-मन दोनों फ्रेश हो जाते हैं। इस खास दिन पर उबटन कर सकते हैं। उबटन न केवल स्किन को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि टैनिंग हटाने, डेड स्किन निकालने और रंगत निखारने में भी मदद करता है। यहां हम बेसन और हल्दी से देसी उबटन बनाने का तरीका बता रहे हैं। सीखिए, कैसे बनाएं और कैसे लगाएं।

उबटन बनाने के लिए आपको क्या चाहिए

– 2 बड़े चम्मच बेसन

– आधा छोटा चम्मच हल्दी

– 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध

– 1 छोटा चम्मच दही

– आधा छोटा चम्मच गुलाब जल

– थोड़ा सा शहद (ऑप्शनल)

उबटन बनाने का तरीका

  • उबटन बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन और हल्दी मिलाएं।
  • इसमें दूध और दही डालें।
  • अब गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
  • सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा, मुलायम पेस्ट बना लें।
  • चाहें तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

उबटन लगाने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे और शरीर को हल्का गीला कर लें।
  • उबटन को चेहरे, गर्दन, हाथों और पैरों पर लगाएं।
  • लगभग 10–15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • जब उबटन थोड़ा सूख जाए, तो गीले हाथों से हल्के-हल्के मसाज करें।
  • फिर सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
  • नहाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

उबटन में इस्तेमाल चीजों के फायदे

बेसन- त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ करने में मदद करता है। त्वचा की ऊपरी सतह से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है।

हल्दी- त्वचा को शांत रखने और सूजन कम करने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में सहायक होते हैं।

कच्चा दूध- त्वचा को मुलायम और नमीयुक्त बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्के एक्सफोलिएशन में मदद कर सकता है।

दही- त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करके मुलायम बनाने में मदद करता है।

गुलाब जल- त्वचा को ताजगी और ठंडक देता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकता है।

शहद- त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है।लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN