Home rss business hindi रॉकेट बना मुकेश अंबानी की कंपनी का यह शेयर, ₹7.82 पर आ...

रॉकेट बना मुकेश अंबानी की कंपनी का यह शेयर, ₹7.82 पर आ गया भाव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • मुकेश अंबानी की कंपनी के इस शेयर में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी है
  • बीते सप्ताह यह शेयर अपने 52 वीक के नए लो 6.92 रुपये पर पहुंच गए थे
  • इस साल अब तक इस शेयर में करीब 52% की गिरावट दर्ज की गई है

Alok Industries Ltd Share: मुकेश अंबानी की कंपनी अलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 9.8% यानी लगभग 10 तक चढ़ गए थे। इसी के साथ अलोक इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई पर 7.82 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए। बता दें कि शेयरों में यह तेजी लगातार गिरावट के बाद देखी गई है। बीते सप्ताह यह शेयर अपने 52 वीक के नए लो 6.92 रुपये पर पहुंच गए थे। इस साल अब तक इस शेयर में करीब 52% की गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि अलोक इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी के पीछे अभी तक कोई एक साफ वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, शेयर बाजार के एनालिस्ट्स इसे फिलहाल जियो आईपीओ से इसे जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो का आईपीओ इसी महीने निवेश के लिए ओपन हो रहा है और ग्रे मार्केट में अभी से ही इसे तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

जून तिमाही के नतीजे

कंपनी के जून तिमाही के नतीजों की बात करें तो अलोक इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड नेट लॉस घटकर 138.25 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 171.56 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की ऑपरेशनल आय 6.5% बढ़कर 993.11 करोड़ रुपये पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान कच्चे माल की लागत करीब 18% बढ़कर 538.86 करोड़ रुपये हो गई। स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी का घाटा कम होकर 136.20 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 5.81% बढ़कर 935.94 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कंपनी के शेयर परफॉर्मेंस

शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो अलोक इंडस्ट्रीज का स्टॉक पिछले एक साल में करीब 56% तक टूट चुका है। पांच साल में करीब 68% की गिरावट आई है। इसका 52 वीक का हाई प्राइस 18.46 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 6.92 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3,882.82 करोड़ रुपये है। बता दें कि अलोक इंडस्ट्रीज एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल कंपनी है, जो कॉटन और पॉलिएस्टर दोनों वैल्यू चेन में काम करती है। कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप का हिस्सा है और इसका मुख्यालय नवी मुंबई के धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी में है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN