Home rss business hindi रॉकेट बना यह डिफेंस शेयर, 52-हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा; क्या...

रॉकेट बना यह डिफेंस शेयर, 52-हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा; क्या अभी और चढ़ेगा? एक्सपर्ट्स ने बताया

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डिफेंस सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी का शेयर मंगलवार को रॉकेट बन गया। यह कंपनी रेमंड (Raymond) है। बता दें कि मंगलवार, 8 सितंबर को रेमंड के शेयर में इंट्राडे कारोबार के दौरान 12.45 पर्सेंट तक की तेजी आई। यह बढ़कर 869.05 रुपये के नए 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। बता दें कि यह तेजी कंपनी की बोर्ड मीटिंग के नतीजों से पहले देखी गई। शेयर ने 772.30 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि क्लोजिंग 772.80 रुपये पर हुई थी। खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 9.98 पर्सेंट की तेजी के साथ 849.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

क्या है शेयरों में तेजी की वजह?

कंपनी के शेयर में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह कंपनी की फंड जुटाने की योजना मानी जा रही है। कंपनी ने 3 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसका बोर्ड 8 सितंबर को बैठक कर इक्विटी शेयर, कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज, वारंट या दूसरे ऑप्शन्स पर विचार करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। यह फंड राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल इश्यू या किसी दूसरे तरीके से जुटाया जा सकता है। मार्केट में डिफेंस कारोबार को लेकर बढ़ती उम्मीदों के बीच इस प्रस्ताव ने शेयर को लेकर सेंटीमेंट और मजबूत किया है।

शानदार रहे हैं तिमाही नतीजे

नतीजे की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। बता दें कि जून, 2026 तिमाही में कंपनी की कुल आय 13 पर्सेंट बढ़कर 628 करोड़ रुपये पहुंच गई। यह पिछले साल इसी तिमाही में 555 करोड़ रुपये थी। इस दौरान EBITDA 14 पर्सेंट बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गया। खास बात यह रही कि एयरोस्पेस और डिफेंस कारोबार का रेवेन्यू 40.4 पर्सेंट बढ़कर 123 करोड़ रुपये हो गया।

क्या हैं एक्सपर्ट्स की राय?

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के प्रवेश गौर के अनुसार, कंपनी के कारोबार को अलग करने से आगे कमाई बढ़ाने का मौका है, लेकिन निवेशकों को ऑर्डर, मुनाफे और नकदी पर नजर रखनी चाहिए। वहीं, मास्टर कैपिटल सर्विसेज के रवि सिंह का मानना है कि डिमर्जर के बाद अलग-अलग कारोबार पर फोकस बढ़ने से शेयर में खरीदारी का रुझान मजबूत हुआ है। हालांकि, तेजी के बाद निवेशकों को जल्दबाजी में खरीदारी करने के बजाय कंपनी के नतीजों और ऑर्डर पर नजर रखनी चाहिए।

कुछ ऐसा रहा है शेयरों का परफॉर्मेंस

बता दें कि कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 869.05 रुपये है। जबकि 52 हफ्ते का लो 320.40 रुपये है। इस शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले एक हफ्ते में 35 पर्सेंट, 1 महीने में करीब 39 पर्सेंट, 6 महीने में 126 पर्सेंट, 1 साल में 42 पर्सेंट, 3 साल में 16 पर्सेंट और 5 साल में 456 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN