Home rss business hindi 8th pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3, HRA 40000 रुपये! चेन्नई में पे...

8th pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3, HRA 40000 रुपये! चेन्नई में पे कमीशन की बैठक का दूसरा दिन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

8th pay Commission Updates: 8वें पे कमीशन की चेन्नई में चल रही मीटिंग का आज दूसरा दिन है। कल यानी 7 सितंबर को यह मीटिंग शुरू हुई थी। 9 सितंबर, बुधवार को 8वें वेतन आयोग की मीटिंग पुडुचेरी में होगी। पहली बार पे कमीशन दक्षिण भारत पहुंचा है। बता दें, कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठन लगातार बेसिक पे बढ़ाने, अधिक फिटमेंट फैक्टर के साथ-साथ ट्रांसफर पोस्टिंग का मुद्दा उठा रहे हैं।

पिछली कुछ मीटिंग्स में लगातार एचआरए को लेकर भी बात उठी है। संगठनों का कहना है कि मौजूदा एचआरए दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में इसे भी बढ़ाने की मांग की जा रही है।

40,000 रुपये एचआरए

अगर 8वां वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 फिटमेंट फैक्टर्स निर्धारित करता है तो लेवल 7 के कर्मचारियों का एचआरए 40,000 रुपये को क्रॉस कर सकता है। 7वें पे कमीशन के वेतनमान के अनुसार मौजूदा समय में लेवल 7 के कर्मचारियों को 44900 रुपये बेसिक पे मिलता है। ऐसे में अगर 3 फिटमेंट फैक्टर 8वें पे कमीशन के दौरान रहा तो बेसिक पे 134700 रुपये तक पहुंच सकता है। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों को एचआरए शहर के हिसाब से मिलता है। दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों के लिए 30 प्रतिशत एचआरए सेट किया गया है।

2.5 फिटमेंट फैक्टर रहा तब

ऐसी स्थिति में बेसिक पे 112250 रुपये लेवल 7 के कर्मचारी को हो सकता है। वहीं, दिल्ली और मुंबई में 33675 रुपये तब एचआरए मिलेगा। फिटमेंट फैक्टर्स दो रहने की स्थिति में बेसिक पे 89800 रुपये हो सकता है। वहीं, एचआरए 26940 रुपये हो सकता है।

कल पुडुचेरी में मीटिंग

8वां पे कमीशन लगातार अलग-अलग शहरों में जाकर मीटिंग कर रहा है। चेन्नई की मीटिंग आज 8 सितंबर को समाप्त होने के बाद आयोग पुडुचेरी पहुंच जाएगा। यहां 9 सितंबर यानी कल मीटिंग होगी। बता दें, इससे पहले पे कमीशन की मीटिंग दिल्ली जैसे कई शहरों में हो चुकी है।

कर्मचारी संगठनों की तरफ से 3.84 फिटमेंट फैक्टर रखने की भी मांग हो चुकी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN