Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/23/1200x900/highest_number_of_breakups_1795439456961_a9Ps_1795439478077_t1jZ_02805e02-b869-4388-9ecc-82eb0b56f2d4_L9gP.pngफैंस की बॉलीवुड सेलेब्स की निजी जिंदगी में काफी दिलचस्पी रहती हैं। यही वजह है कि कई बार उनके नहीं चाहते हुए भी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े डिटेल्स सामने आ जाते हैं।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। रिलेशनशिप्स में आने वाले उतार-चढ़ाव उन्हें भी मानसिक रूप से प्रभावित करते हैं, लेकिन वर्क फ्रंट पर वह इसका बहुत असर नहीं पड़ने देते। आज जानेंगे बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में, जिनकी निजी जिंदगी किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं रही है। दावा किया जाता है कि इन एक्टर्स के शायद सबसे ज्यादा ब्रेकअप हुए हैं। कुछ का तो 6-6 बार ब्रेकअप हो चुका है और अभी तक सिंगल है।
रणबीर कपूर
साल 2022 में आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले रणबीर कपूर कई बार रिलेशनशिप में रह चुके हैं। रणबीर कपूर का नाम अवंतिका मलिक, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ जैसी कुछ 6 एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है। रणबीर कपूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ भी रिलेशनशिप में रहने को लेकर चर्चा में रहे हैं और उनका सबसे लंबा रिश्ता कटरीना कैफ के साथ चला था।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान का अभी तक कुल 6 डीवाज के साथ नाम जुड़ चुका है और वह अभी तक सिंगल हैं। उनका पहला प्यार शाहीन जाफरी को बताया जाता है। इसके बाद वह संगीता बिजलानी के साथ रिलेशनशिप में रहे। कहते हैं कि उनके साथ तो उनकी शादी के कार्ड तक छप गए थे। इसके बाद सोमी अली और ऐश्वर्या राय के साथ उनका नाम जुड़ा और खूब सुर्खियां बनीं। कटरीना कैफ के साथ भी सलमान खान रिलेशनशिप में रहे और फिर यूलिया वंतूर के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है।
शाहिद कपूर
पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर की शादी साल 2015 में हुई थी। हालांकि शादी के पहले शाहिद कपूर के कई रिलेशनशिप रहे हैं। हर्षिता भट्ट और करीना कपूर के साथ उनके रिश्ते की खूब सुर्खियां उड़ी थीं। फिर प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ भी उनके रिलेशनशिप की खबरें बन चुकी हैं।
रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा पावर कपल माना जाता है, लेकिन दीपिका के साथ शादी से पहले रणवीर का नाम अहाना देओल, अनुष्का शर्मा और फिर सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ चुका है। गॉसिप गलियारों में इनके रिश्ते और साथ में आने वाली तस्वीरों की खूब चर्चा रही।
दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह की तरह ही दीपिका पादुकोण के भी कई रिलेशनशिप रहे हैं। दीपिका खुद स्पोर्ट्स में रही हैं और उनका नाम निहार पंड्या, उपेन पटेल, एमएस धोनी और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं दीपिका की रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और सिद्धार्थ माल्या के साथ रही है।
सुष्मिता सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी सलमान खान की तरह आज तक सिंगल हैं, लेकिन उनका नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, वसीम अकरम, बंटी सचदेव, रोहमन शॉल और ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप की चर्चा रह चुकी है। सलमान की तरह कुल 6 सेलेब्स के साथ सुष्मिता का भी नाम जुड़ चुका है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




