Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शरवरी वाघ बनना चाहती थीं ‘प्यार का पंचनामा 2’ की हीरोइन, कार्तिक...

शरवरी वाघ बनना चाहती थीं ‘प्यार का पंचनामा 2’ की हीरोइन, कार्तिक आर्यन की फिल्म के लिए हुईं रिजेक्ट, बिना एक्सपीरियंस के बन गईं AD

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

अभिनेत्री शरवरी वाघ जल्द ही निर्देशक सूरज बड़जात्या की अपकमिंग म्यूजिकल पारिवारिक ड्रामा ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। शरवरी और आयुष्मान इन दिनों जोरों-शोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं।  ये फैमिली ड्रामा 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शरवरी वाघ क्विज रियलिटी शो ‘कोन होनार करोडपती’ में बतौर गेस्ट शामिल हुईं, जहां उन्होंने होस्ट माधुरी दीक्षित से बताया कि कैसे उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा 2’ के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म के लिए वह रिजेक्ट हो गईं। हालांकि, लव रंजन ने उन्हें दूसरा मौका दिया और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपनी फिल्म में शामिल किया, जबकि उन्हें फिल्म निर्माण का पहले से कोई अनुभव नहीं था।

‘प्यार का पंचनामा 2’ के लिए शरवरी ने दिया था ऑडिशन

 माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत में शरवरी वाघ ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने हीरोइन बनने की चाह में ‘प्यार का पंचनामा 2’ के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह इसके लिए सिलेक्ट नहीं हो पाईं। शरवरी के अनुसार, जब ऑडिशन सफल नहीं रहा, तो उन्होंने डायरेक्टर से संपर्क बात करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि लव रंजन से उन्होंने पूछा कि क्या वह फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर सकती हैं और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।

शरवरी वाघ ने याद किया ऑडिशन से जुड़ा किस्सा

शरवरी ने फिल्ममेकर के रिस्पॉन्स के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मुझे याद है, जब मैंने ‘प्यार का पंचनामा 2’ के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बन पाई और मैं बाहर हो गई। इसके बाद मैंने उनसे पूछा, ‘क्या मैं आपकी फिल्म में एडी (असिस्टेंट डायरेक्टर) बन सकती हूं?’ इस पर उन्होंने मुझसे पूछा- ‘क्या तुम्हें इस काम से जुड़ा कुछ भी करना आता है?’ मैंने जवाब दिया- नहीं, मुझे इससे जुड़ा कुछ भी नहीं आता। फिर भी उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया, मुझे उन्होंने सब कुछ सिखाया।’ शरवरी ने बताया कि ये मौका उनके करियर में काफी अहम रहा, क्योंकि इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ और लव रंजन की ही ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

शरवरी वाघ का वर्कफ्रंट

शरवरी वाघ अब सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी म्यूजिकल फैमिली ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। फिल्म में वह पूर्वा की भूमिका में हैं, जिसके घर की जिम्मेदारियों और परिवार को संभालने के लिए प्रेम (आयुष्मान खुराना) अपनी फैमिली के साथ उसके घर में शिफ्ट हो जाता है, इसके बाद दोनों परिवारों में कैसे तालमेल बैठता है और आपसी समझ बनती है, इसी की कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शरवरी ‘बेपरवाह’ में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे लीड रोल में हैं।

व हैदराबाद में बना काशी का भव्य संसार, सामने आई राजामौली की ‘वाराणसी’ के सेट की ग्रैंड झलक, यहीं महेश बाबू-प्रियंका ने मचाया धमाल

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV