Home Latest news ताज़ा खबर रोहित शर्मा की करिश्माई फील्डिंग! 39 की उम्र में भी दिखाई बेमिसाल...

रोहित शर्मा की करिश्माई फील्डिंग! 39 की उम्र में भी दिखाई बेमिसाल फिटनेस, डेरिल मिचेल को किया रन आउट, देखें VIDEO

4
0

Source :- INDIATV NEWS

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले मुकाबले के साथ हो गया है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो बॉलर्स ने पूरी तरह से सही साबित करने में अहम भूमिका अदा की। मेजबान कीवी टीम ने ऑकलैंड वनडे में अपना पांचवां विकेट 97 के स्कोर पर डेरिल मिचेल के रूप में अहम समय पर गंवाया। मिचेल जो अभी तक वनडे क्रिकेट में अपने करियर के दौरान एकबार भी रन आउट नहीं हुए थे उनको पवेलियन भेजने में रोहित शर्मा ने अहम भूमिका अदा की जब उन्होंने 39 की उम्र में भी शानदार डाइव लगाने के साथ शानदार थ्रो के जरिए मिचेल को रन आउट कर दिया।

रोहित ने गेंद पकड़ने के साथ डाइव लगाते हुए किया सीधा थ्रो

न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर की पहली गेंद जो भारतीय टीम की तरफ से अक्षर पटेल ने फेंकी थी उसका सामना कर रहे ग्लेन फिलिप्स ने लेग साइड की तरफ हल्के हाथों से खेलते हुए एक रन लेने का प्रयास किया, जिसमें मिचेल पहले रन दौड़ने को लेकर थोड़ा हिचकिचाहट में दिखाई दिए लेकिन बाद में वह दौड़ पड़े। वहीं मिड विकेट की तरफ फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने तेजी के साथ गेंद की तरफ बढ़ें और उसे पकड़ने के साथ डाइव लगाते हुए हवा में ही विकेटकीपर केएल राहुल के पास थ्रो कर दिया जिसमें उन्होंने तुरंत गेंद को विकेट पर लगा दिया। इसके बाद फैसला तीसरे अंपायर की तरफ गया और जब रिप्ले देखा तो उसमें यदि एक सेकेंड भी देर होती तो डेरिल मिचेल क्रीज के अंदर पहुंच जाते लेकिन रोहित शर्मा की 39 साल की उम्र में भी करिश्माई फील्डिंग ने मिचेल को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका अदा की।

मिचेल 9 पारियों में दूसरी बार टीम इंडिया के खिलाफ फिफ्टी लगाने से चूके

डेरिल मिचेल का वनडे फॉर्मेट में अब तक भारतीय टीम के खिलाफ बल्ले से काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें पिछली 9 पारियों में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब वह 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इस दौरान डेरिल मिचेल के बल्ले से चार शतकीय तो वहीं दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। ऐसे में ऑकलैंड वनडे मैच में उनका जल्दी पवेलियन लौटना टीम इंडिया के लिए काफी राहत भरा रहा है।

ये भी पढ़ें

CSK के स्टार खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में खेली अपनी सबसे बड़ी पारी, जड़ा करियर का पहला दोहरा शतक

भारतीय बल्लेबाज ने ध्वस्त किया 123 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा नया इतिहास

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS