Home मनोरंजन समाचार लगान के शूट के बाद गंजे होकर लौटे थे आशुतोष, अनुराग बोले-...

लगान के शूट के बाद गंजे होकर लौटे थे आशुतोष, अनुराग बोले- जब गए थे सिर पर बाल थे

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/ashutosh_anurag_24_06_1782293452886_1782293456761_7d1da3b6-9fee-4f8c-8b6d-f990988d147f.png

Lagaan 25 Years: आमिर खान की फिल्म लगान को 2026 में 25 साल पूरे हो गए। लगान भारतीय फिल्मों की मास्टरपीस फिल्मों में से एक मानी जाती है। अनुराग कश्यप ने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अलग तरह से डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म की तारीफ की। 

आमिर खान की फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं। लगान उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। लगान के 25 साल पूरे होने के मौके पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे याद है कि आशुतोष फिल्म की शूटिंग के लिए जब गए थे तब उनके सिर पर बाल थे, लेकिन जब वो वापस आए तो वो गंजे थे।

लगान के प्रोसेस को लेकर क्या बोले अनुराग कश्यप?

आमिर खान प्रोडक्शन्स के साथ बातचीत में अनुराग ने बताया कि फिल्म रिलीज से पहले ही उनके लिए क्यों खास थी। उन्होंने कहा, “फिल्म देखने से पहले ही मेरे लिए इसलिए खास थी क्योंकि आशु फिल्म को शूट करने के लिए जब कच्छ गए थे, तो उनके सिर पर बाल थे, वापस वो गंजे आए थे। पहली चीज थी जिस तरह से वो फिल्म शूट कर रहे थे। हमने सुना कि वो सिंक साउंड का इस्तेमाल कर रहे हैं, और सिंक साउंड उस वक्त कुछ ऐसा था जो कहीं गायब हो चुका था। मुझे लगता है कि वो लगान और दिल चाहते है से दोबारा शुरू हुआ।

लगान ने इंडस्ट्री को काफी कुछ सिखाया

अनुराग ने आगे कहा, और मैं जब पांच शूट कर रहा था तो मैंने पक्का कर लिया था कि मैं भी सिंक साउंड का इस्तेमाल करूंगा। जिस तरह से उन्होंने काम किया उससे इंडस्ट्री में काफी कुछ बदल गया। उस फिल्म के प्रोसेस ने इंडस्ट्री को काफी कुछ सिखाया जैसे कि ऑर्गेनाइज तरीके से शूट करना और अपने बजट को कंट्रोल करना।

इंडस्ट्री को था फिल्म रिलीज होने का इंतजार

अनुराग ने बताया कि लगान का फिल्मिंग प्रोसेस काफी लंबा था, उसकी शूटिंग में 6 से 8 महीने लगे थे। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में फिल्म के पूरे होने का बहुत से लोग इंतजार कर रहे थे, पूरी फिल्म को पूरा होने में करीब एक साल लगा था। अनुराग ने बताया कि उस वक्त वो आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस किया एक प्ले में एक्टिंग भी कर रहे थे। प्ले के कई लोग लगाने से भी जुड़े थे।

अनुराग ने उस वक्त को याद किया जब वो फिल्म को उसके ओपनिंग दिन पर गेटी गैलेक्सी में देखने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उस वक्त बेचैनी थी कि दर्शक 3 घंटे 40 मिनट की पीरियड ड्रामा फिल्म को किस तरह लेंगे। हालांकि, जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी, वो चिंता भी दूर हो गई। उन्होंने बताया कि जब तक फिल्म आधी खत्म हुई, लोग पूरी तरह से क्रिकेट के खेल में इमोशनली इन्वेस्ट हो गए थे। वो लोग किरदारों के लिए चियर कर रहे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN