Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लैट्रिन वाली फीलिंग…,The Vvan के प्रमोशन के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी...

लैट्रिन वाली फीलिंग…,The Vvan के प्रमोशन के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/the_vvan_9_1789614402799_sTFs_1789614408024_p70d_6c184c50-3d47-4575-8519-731642b9e0a8_67lR.jpg

‘लैट्रिन वाली फीलिंग आ रही है’, यह रिएक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया था जब उन्होंने भोजपुरी भाषा कही थी। ‘The Vvan’ के प्रमोशन के बीच उनका यह बयान दोबारा चर्चा का विषय बन गया है।

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ (The Vvan) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म बिहार की संस्कृति और लोकआस्था के महापर्व ‘छठ’ पर आधारित है। हालांकि, फिल्म के प्रचार-प्रसार के बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का एक पुराना और विवादित बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर नए विवाद को जन्म दे दिया है।

भोजपुरी भाषा पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का कमेंट

वायरल हो रहा यह वीडियो रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ के समय का है। उस वक्त सिद्धार्थ अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ का प्रमोशन करने के लिए अपने को-एक्टर मनोज वाजपेयी के साथ शो में पहुंचे थे। शो के दौरान होस्ट सलमान खान और मनोज वाजपेयी ने सिद्धार्थ को भोजपुरी में एक डायलॉग बोलने के लिए कहा था। सिद्धार्थ ने डायलॉग दोहराने की कोशिश की, लेकिन उसके ठीक बाद उन्होंने कहा, ‘लैट्रिन जैसी फीलिंग आ रही है।’

मचा था बवाल

इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखने को मिला था और लोगों ने सिद्धार्थ पर भोजपुरी भाषा और बिहारी संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया था। विवाद बढ़ता देख अभिनेता ने सोशल मीडिया पर माफीनामा जारी किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मांगी थी माफी

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, ‘हाल ही में मैंने एक टीवी शो के दौरान एक नई भाषा बोलने का प्रयास किया था। इस प्रक्रिया में अगर अनजाने में मैंने किसी की भावनाओं या संवेदनाओं को ठेस पहुंचाई हो, तो मैं माफी मांगता हूं और आपको यकीन दिलाता हूं कि मेरा इरादा किसी का अनादर करने का बिल्कुल नहीं था।’

‘द वन’ पर क्या बोल रहे हैं लोग?

अब जब सिद्धार्थ की नई फिल्म ‘द वन’ सीधे तौर पर बिहार के सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ी है, तो सोशल मीडिया इस पुराने क्लिप को फिर से शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जिस भाषा का अभिनेता ने कभी मजाक उड़ाया था, अब उसी संस्कृति पर आधारित फिल्म के जरिए वाहवाही बटोरने की कोशिश की जा रही है।

कब रिलीज होने वाली है ‘द वन’?

‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी है।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN