Home BUSINESS NEWS HINDI लौट आया IPO का मौसम…सेबी ने 2 और कंपनियों को दी हरी...

लौट आया IPO का मौसम…सेबी ने 2 और कंपनियों को दी हरी झंडी, एक ने वापस लिए डॉक्युमेंट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Moneyview, Chandan Steel IPO: साल 2026 की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक की अवधि आईपीओ मार्केट के लिए काफी गुलजार रहने वाला है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ की शेयर बाजार में एंट्री होगी। इनमें मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेफॉर्म्स के अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ शामिल है। इन कंपनियों ने सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के पास आवेदन दे दिया है। वहीं, कुछ नई कंपनियों को भी आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिली है। इनमें Moneyview और चंदन स्टील को अपने आईपीओ के साथ आगे बढ़ने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है जबकि ऑयलफील्ड सर्विस देने वाली कंपनी Shivganga ड्रीलर्स ने अपने ड्राफ्ट पेपर वापस ले लिए हैं।

कब डॉक्युमेंट जमा कराए गए थे

Moneyview ने मार्च में सेबी के पास अपने ड्राफ्ट पेपर फाइल किए थे। वहीं, चंदन स्टील ने अप्रैल में कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के जरिए आईपीओ डॉक्युमेंट जमा किए थे। जानकारी के मुताबिक सेबी ने Moneyview के ड्राफ्ट पेपर पर 29 जून को और चंदन स्टील की कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग पर 2 जुलाई को अपनी ऑब्जर्वेशन जारी कीं। इसका मतलब है कि आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी मिल गई है।

इसके बाद कंपनी को ऑब्जर्वेशन लेटर मिलने की तारीख से एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करने की इजाजत मिल जाती है। कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग के मामले में कंपनियों को इश्यू लॉन्च करने के लिए 18 महीने मिलते हैं क्योंकि उन्हें सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) फाइल करना होता है। रेगुलेटरी सवालों का जवाब देना होता है और उसके बाद इश्यू खोलने से पहले रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल करना होता है।

क्या है प्लान

फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म Moneyview की बात करें तो नए शेयर जारी करके 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 13.6 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) भी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रमोटर पुनीत अग्रवाल और संजय अग्रवाल शेयर बेच सकते हैं।

इसके साथ ही इस कंपनी को Accel, टाइगर ग्लोबल और Apis पार्टनर्स का सपोर्ट मिला है। वहीं, Apis पार्टनर्स, Crimson विंटर, Accel, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, NLI Strategic वेंचर इन्वेस्टमेंट, Ribbit कैपिटल और TI JPNIN इंडिया शेयरधारक होंगे। चंदन स्टील की बात करें तो इसकी प्रस्तावित ऑफर की जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है।

क्या होगा पैसे का

Moneyview नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से डिफॉल्ट लॉस गारंटी (DLG) व्यवस्था के तहत लोन बांटने में बढ़ोतरी को सपोर्ट करने और अपनी सब्सिडियरी, Whizdm फाइनेंस के कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए करने की योजना बना रहा है। इस बीच, Shivganga ड्रीलर्स ने जून के आखिर में अपने IPO पेपर वापस ले लिए। कंपनी ने पूरी तरह से नए शेयर जारी करके 400 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए दिसंबर में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN