Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘वजन कंट्रोल के लिए हम ज्यादा नहीं खाते..’ सिल्वर मेडल जीतने वाली...

‘वजन कंट्रोल के लिए हम ज्यादा नहीं खाते..’ सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने बताई अपनी डाइट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल हासिल किया और भारत का नाम पदक तालिका में शामिल हो गया। 48 वर्ग में खेल रहीं चैंपियन की डाइट के बारे में उन्होंंने एक बार इंटरव्यू में बताया था…

एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर मीराबाई चानू ने 28 साल का सूखा खत्म किया है। एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में आखिरी पदक कर्ण मल्लेश्वरी ने 1998 में जीता था। कांस्य पदक जीतने के बाद से ही इंडिया का खाता इस गेम में खाली ही था। वहीं वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पूरे 28 साल बाद सिल्वर मेडल जीतकर भारतीयों को जश्न का मौका दे दिया है। बता दें कि साल की शुरुआत में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम 2026 में भी उन्होंने 190 किलो का भारी-भरकम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वैसे तो एथलीट मीराबाई चानू अपनी डाइट के बारे में ज्यादा बातें नहीं करती लेकिन शॉर्ट में उन्होंने बताया था कि वजन को नियंत्रित करने और ताकत के लिए उनकी डाइट में कौन सी चीजें शामिल होती है।

दरअसल, मीराबाई चानू का आइडियल बॉडी वेट 50 किलो है लेकिन वो 48 किलो भारवर्ग में प्रतियोगिता में शामिल होती है। ऐसे में उन्हें अपने वजन को कंट्रोल करके रखना पड़ता है और दो किलो कम करना काफी मुश्किल काम है। उन्होने बताया कि सब कुछ बंद करना पड़ता है, पानी नहीं पी पाती, खाना नहीं खा पाती, पूरे तीन दिन से मैंने पानी नहीं पिया है। लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में मीराबाई चानू ने बताया था कि सबको लगता है कि वेट लिफ्टर हैं तो बहुत ज्यादा खाते होंगे लेकिन हम इतना नहीं खाते, क्योंकि हमें वेट कंट्रोल करके रखना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वो ब्रेड भी नहीं खा सकती हैं और ना ही दूध पी सकती हैं क्योंकि वजन को मेंटेन करके रखना पड़ता है। तो जानें आखिर क्या हैं वेटलिफ्टर की डाइट।

मीराबाई चानू का ब्रेकफास्ट

अपने ब्रेकफास्ट के बारे में मीराबाई चानू ने बताया कि ‘मैं ब्रेकफास्ट में उबले अंडे, उबले चने, उबले मशरूम लेती हूं।’

वहीं लंच में मीराबाई चानू ने बताया कि वो केवल सलाद और सीफूड खाती हूं क्योंकि ट्रेनिंग करनी होती है और खाने को डाइजेस्ट करना जरूरी होता है।

उबले अंडे

उबले में प्रोटीन का सोर्स काफी ज्यादा होता है जो मसल्स बिल्ड करने में मदद करता है और पेट भी देर तक भरता है। लो कैलोरी होने के साथ वेट लॉस के लिए परफेक्ट होता है। विटामिन बी, कोलिन रिच होने के साथ ही उबले अंडे में हेल्दी फैट्स होते हैं जो हार्ट एंड ब्रेन को एक्टिव रखते हैं। आसानी से डाइजेस्ट हो जाने वाले उबले अंडों को बनाने में किसी तरह के तेल की जरूरत भी नहीं पड़ती।

उबले चने

वहीं उबले काले चने न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। प्लांट बेस्ड प्रोटीन होने के साथ इसमे फाइबर भी होता है, जो पेट भरता है और मसल्स को मेंटेन करता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से ये धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।

उबले मशरूम

सौ ग्राम कच्चे बटन मशरूम में 3 ग्राम प्रोटीन होता है लो कैलोरी, न्यूट्रिशन रिच होने के साथ ही मशरूम में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। विटामिन बी, सेलेनियम, कॉपर, पोटैशियम, फास्फोरस रिच होता है जो एनर्जी प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

वेटलिफ्टर चैंपियन को खाने में क्या है पसंद

भारत को गोल्ड एंड सिल्वर जैसे पदक दिलाकर खुशी मनाने का मौका दे चुकीं वेट लिफ्टर मीराबाई चानू चैंपियन ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें पिज्जा पसंद है। ऐसा कुछ जो कॉम्पिटिशन के सख्त शेड्यूल के बाद खा सकें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN