Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप रोजाना आने वाली Spam Calls, Loan Offers, Credit Card Calls और Promotional SMS से परेशान हैं, तो TRAI DND App आपके लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। जानिए अनचाही कॉल्स को ब्लॉक करने का पूरा तरीका।
अगर आप भी दिनभर आने वाली Loan Offer, Credit Card, Insurance, Property या अन्य प्रमोशनल कॉल्स से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। कई बार ये कॉल्स इतनी ज्यादा हो जाती हैं कि जरूरी कॉल्स भी मिस होने लगती हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए TRAI ने DND यानी Do Not Disturb सुविधा को और आसान बनाया है। TRAI DND App की मदद से यूजर्स अब सीधे अपने मोबाइल से प्रमोशनल कॉल्स और SMS को कंट्रोल कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए न केवल अनचाहे मैसेज को रोका जा सकता है, बल्कि स्पैम कॉल्स की शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। सबसे खास बात यह है कि ऐप इस्तेमाल करने के लिए किसी तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है।
TRAI DND App के फायदे
TRAI DND App से मोबाइल यूजर्स को अनचाहे प्रमोशनल कॉल्स और SMS से बंद कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए यूजर अपनी कम्युनिकेशन प्राथमिकताएं सेट कर सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि उन्हें कौन-कौन सी मार्केटिंग कॉल्स और SMS प्राप्त हों। कुछ लोगों को ये ऑफर्स उपयोगी लग सकते हैं, लेकिन अधिकांश यूजर्स इन्हें परेशान करने वाला मानते हैं।
TRAI DND App से ऐसे ब्लॉक करें स्पैम कॉल्स
Step 1: TRAI DND App को Android और iPhone दोनों डिवाइस में डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर Google Play Store या Apple App Store में जाकर “TRAI DND” सर्च कर सकते हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होता है।
Step 2: ऐप डाउनलोड करने के बाद आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद आप अपनी DND सेटिंग सेट कर सकते हैं।
Step 3: यहां आपको अलग-अलग कैटेगरी दिखाई देती हैं, जिनमें बैंकिंग, इंश्योरेंस, एजुकेशन, रियल एस्टेट, हेल्थ और अन्य सेक्टर शामिल होते हैं।
Step 4: अगर आप किसी भी तरह की प्रमोशनल कॉल नहीं चाहते हैं, तो Full DND विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप केवल Loan Offers या Property Calls बंद करना चाहते हैं, तो संबंधित कैटेगरी को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे जरूरी जानकारी मिलती रहेगी और फालतू कॉल्स कम हो जाएंगी।
Step 5: इसके बाद आपके नंबर पर अधिकांश प्रमोशनल कॉल्स और SMS आने बंद हो जाएंगे। हालांकि बैंक OTP, जरूरी अलर्ट और सर्विस मैसेज पहले की तरह आते रहेंगे।
Spam Calls की शिकायत ऐसे करें
अगर DND एक्टिव होने के बाद भी आपको प्रमोशनल कॉल या SMS मिलता है, तो उसकी शिकायत ऐप के जरिए की जा सकती है। यूजर कॉल लॉग या मैसेज का चूज करके सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत संबंधित टेलीकॉम ऑपरेटर को भेज दी जाती है। जब यूजर स्पैम कॉल्स की रिपोर्ट करते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियों और नियामक एजेंसियों को ऐसे नंबरों पर कार्रवाई करने में मदद मिलती है। इससे भविष्य में स्पैम कॉल्स की संख्या कम हो सकती है और अन्य यूजर्स को भी फायदा मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







