Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/HanuM_1780712171557_1780712178315_e51ed614-22da-4235-b97c-773b34d9bc3d.jpgVaranasi Writer on Varanasi: वाराणसी मूवी के राइटर विजयेंद्र प्रसाद से जब उस सीन के बारे में पूछा गया, जिसके बारे में वह दर्शकों को टीज करना चाहेंगे तो उन्होंने राण और कुंभकर्ण के बीच युद्ध के इस सीन का जिक्र किया।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘वाराणसी’ इस साल की उन फिल्मों में शुमार है, जिनका फैंस टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जब मेकर्स ने हैदराबाद में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था तो फैंस ने उसकी एक-एक झलक को डिकोड करना शुरू कर दिया था। अब राजामौली के पिता, राइटर विजयेंद्र प्रसाद फिल्म के एक 30 मिनट के सीन के बारे में बताया है। जब उनसे एक इवेंट के दौरान पूछा गया कि इस फिल्म के किसी एक सीक्वेंस के बारे में अगर वो दर्शकों को टीज करना चाहें तो वह कौन सा होगा? इस पर फिल्म वाराणसी के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने जो कहा, वो आपको भी सुपर एक्साइटेड कर देगा।
रोंगटे खड़े कर देगा वाराणसी का ये सीन
मालूम हो कि राजामौली की फिल्मों की कहानियां उनके पिता के. विजयेंद्र प्रसाद ही लिखते रहे हैं। मगधीरा, बाहुबली, RRR और वाराणसी की कहानी भी विजयेंद्र प्रसाद ने ही लिखी है। फिल्म का एक सीन का जिक्र करते हुए राजामौली के पिता ने कहा, ‘यह राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध का एक सीन है।’ अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ‘वाराणसी’ मूवी में पृथ्वीराज कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे हैं? इधर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है और उधर विजयेंद्र प्रसाद ने और भी कुछ अहम जानकारियां दर्शकों को फिल्म के बारे में दीं।
विजयेंद्र प्रसाद ने हाइलाइट किया ये सीन
विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, ‘आपने टीजर में देखा है, हैं ना? आपने राम और कुंभकर्ण को देखा है। आपने हनुमान की पूछ और उस पर एक रथ देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं। वो सीन आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म में टाइम जोन्स वाला कॉन्सेप्ट है, जिसमें हम अलग-अलग टाइम जोन्स को फिल्म में देखेंगे? तो इस पर विजयेंद्र प्रसाद ने बात को आगे नहीं बढ़ाने के लिए कहा और बोले- हमें अब इसके बारे में और ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए। मालूम हो कि राजामौली ने पिछले साल एक इवेंट में कहा था कि फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू कुछ देर के लिए राम के किरदार में नजर आएंगे।
‘महेश में कृष्ण का आकर्षण भी है और..’
राजामौली ने कहा, “पहले दिन जब महेश फोटोशूट के लिए भगवान राम के लुक में आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं हैरान था। महेश में कृष्ण का आकर्षण भी है और राम की शांति भी। फिर भी, मुझे भरोसा था। मैंने उस फोटो को अपने वॉलपेपर के तौर पर भी सेट किया और फिर उसे हटा दिया ताकि कोई उसे देख न सके।” तो इतना साफ है कि ‘वाराणसी’ के जरिए राजामौली एक बार फिर दर्शकों को कुछ ऐसा देने जा रहे हैं, जो रिकॉर्ड ब्रेकिंग होगा। मालूम हो कि RRR के जरिए राजामौली देश को पहली बार अपने दम पर ऑस्कर तक ले जा चुके हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






