Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/Raahi_and_Prem_Anu_S_1780716740011_1780716743558_05eb3c3a-7eb4-46ef-bbdf-aba0028fed07.jpgAnupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड दर्शकों के कलेजे में ठंडक देने वाला हो सकता है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा परी के हाव-भावों से भांप जाएगी कि राही की जिंदगी में चीजें ठीक नहीं हैं।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। दरअसल शाह हाउस में बा और बापूजी की शादी की सालगिरह मनाई जाएगी। अनुपमा और सभी बच्चे मिलकर दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने की तैयारी करेंगे और धूम-धाम से इस दिन को किसी त्यौहार की तरह मनाया जाएगा। जब जश्न चल ही रहा होगा तब लीला और हंसमुख शाह को यूं देखकर अनुपमा मन ही मन सोचेगी कि अगर प्रेम और राही भी आ जाते, तो बा-बापूजी की खुशियां दोगुनी हो जातीं। अनुपमा का इतना कहना ही होगा कि चमत्कार हो जाएगा।
शाह निवास पहुंचेंगे राही और प्रेम
उसके ठीक पीछे दरवाजे की तरफ से प्रेम और राही की आवाज आएगी। वो बा-बापूजी को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं देंगे। अनुपमा पलटकर जब दोनों की तरफ देखेगी तो वो मुंह फेर लेंगे। अनुपमा खुश होगी कि उसके लिए न सही बा-बापूजी के लिए ही सही, लेकिन प्रेम और राही शाह निवास में आए तो सही। हालांकि अनुपमा और बाकी लोग भी दोनों को खूब समझा चुके हैं, लेकिन प्रेम के दिमाग में भूसा भरा हुआ है और श्रुति की बातों के सिवा उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा। जब सेलिब्रेशन चल रहा होगा तभी अनुपमा कुछ अजीब नोटिस करेगी।
परी को अंदर ही अंदर खाए जा रहा यह दर्द
अनुपमा देखेगी कि कोने में चुपचाप खड़ी परी रो रही है। उसे फिक्र होगी और वह जाकर परी से उसके रोने की वजह पूछेगी। परी कुछ नहीं कहेगी, लेकिन अनुपमा को समझते देर नहीं लगेगी। वह उससे पूछेगी- तू अपने लिए नहीं राही के लिए रो रही है? परी कुछ नहीं कहेगी। दरअसल प्रेम और राही के बीच चीजें जिस हद तक खराब हो चुकी हैं, उसे सोच-सोचकर परी का दिल टूटा जा रहा है, लेकिन अब देखना यह है कि क्या वह इस बारे में अनुपमा को बताएगी? फैन थ्योरीज की मानें तो परी खामोश रहेगी। माना यह जा रहा है कि राही और प्रेम ने जितना अनुपमा का दिल दुखाया है, और जितनी बद्दुआएं उन्हें मिली हैं, उसका फल अब उन्हें मिलेगा।
राही-प्रेम के लिए कर्मों की सजा भुगतने का वक्त
टीआरपी टॉपर सीरियल के हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि राही को पता चलेगा कि वह मां नहीं बन सकती। क्योंकि परी मां बनने वाली है, इसलिए कोठारी मेंशन में अब तानों का सिलसिला शुरू हो गया है। वसुंधरा कोठारी ने मौके-बेमौके अपनी बड़ी बहू राही को ताने मारना शुरू कर दिया है। जब भी कोई मौका आता है तो वह परी की तारीफ करती है, उसका ध्यान रखती है और राही को ताने मारती है। परी लगातार अनुपमा से यह बड़ा सच छिपाए हुए है कि उसकी बहन राही मां नहीं बन सकती है। लेकिन यह सच जब अनुपमा के सामने आएगा तो क्या होगा? इस सवाल का जवाब भी दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





