Home Latest news ताज़ा खबर विदेश मंत्रालय ने भगवंत मान के पाकिस्तान जाने को लेकर साफ किया...

विदेश मंत्रालय ने भगवंत मान के पाकिस्तान जाने को लेकर साफ किया भारत का रुख, ‘राष्ट्रीय नीति’ का दिया हवाला

4
0

Source :- Khabar Indiatv

नई दिल्ली: पंजाब के सीएम भगवंत मान के पाकिस्तान जाने को लेकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने अपना रुख साफ किया है और ये स्पष्ट किया है कि जब दूसरे देशों के साथ संबंधों की बात आती है, तो भारत एक राष्ट्रीय नीति का पालन करता है।

क्या है मामला?

दरअसल पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 23 अक्टूबर को ये बात कही थी कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले ‘विश्व पंजाबी सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है। हालांकि उन्होंने इस आमंत्रण को लेकर ये सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलेगी?

इसके अलावा भगवंत मान ने यह इच्छा भी जताई थी कि अगर करतारपुर गलियारा फिर से खुलता है तो पंजाब विधानसभा के सभी विधायक पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएं।

विदेश मंत्रालय ने ताजा बयान में क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे को लेकर साफ कहा, “जब दूसरे देशों के साथ संबंधों की बात आती है, तो हमारी एक राष्ट्रीय नीति है और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई इसका पालन करेगा।”

रणधीर जायसवाल ने कहा, “जहां तक ​​विदेश जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने का सवाल है, तो विदेश मंत्रालय अपनी समग्र नीति के अनुरूप इसका आकलन करता है और उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।”

रणधीर जायसवाल ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर हमारा क्या रुख है, यह सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।”

सामने आया था पाकिस्तान का बयान 

बीते 7 नवंबर को ये खबर सामने आई थी कि पाकिस्तान ने शुक्रवार (6 नवंबर) को कहा कि अगर भगवंत मान पाकिस्तान आना चाहते हैं तो वह उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगा। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने अपनी साप्ताहिक प्रेसवार्ता के दौरान ये बात कही थी, जिसके बाद से इस मुद्दे को लेकर देश में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

खान ने कहा था, ”यदि वह (मान) देश की यात्रा करना चाहते हैं, तो पाकिस्तान सरकार उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगी।” हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि ये पूरी तरह अलग मामला है कि भारत सरकार, भगवंत मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे या नहीं।

इसके बाद ही 13 नवंबर को भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ किया है और साफ कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर हमारा क्या रुख है, यह सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

‘पंजाब में नशा खत्म करना है तो सीएम को शाम का नशा छोड़ना होगा’, भगवंत मान पर राहुल गांधी का तंज

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS